Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए दृढ़ता से काम कर रही राजग सरकार', पीएम मोदी ने सराहा टेक और ड्रोन क्षेत्र का हुनर

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 02:51 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राजग सरकार देश में युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 ...और पढ़ें

    'युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए दृढ़ता से काम कर रही राजग सरकार', पीएम मोदी (फोटो- एक्स)

    'युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए दृढ़ता से काम कर रही राजग सरकार', पीएम मोदी (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. गत 12 वर्षों की अहम विशेषताओं में से एक भारतीय युवाओं का अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का आत्मविश्वास है 

    2. विज्ञान, तकनीक, स्पेस, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में अपनी धाक जमा रहे हैं युवा

    पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राजग सरकार देश में युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक भारतीय युवाओं का अपने सपनों को पूरा करने के लिए बढ़ा अटूट आत्मविश्वास है।

    उन्होंने कहा कि आज देश का युवा विज्ञान, तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में अपनी धाक जमा रहा है।

    स्टार्टअप व नवाचार का नया इकोसिस्टम 'एक्स' पर 'युवा शक्ति के 12 वर्ष' के साथ पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 'स्टार्टअप इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्किल इंडिया' और 'अटल इनोवेशन मिशन' जैसी पहलों से देश में नवाचार और उद्यमिता का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है।

    इसकी बदौलत आज भारत दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप देशों में शामिल है। सबसे खास बात यह है कि सफलता की ये कहानियां देश के छोटे शहरों और गांवों के युवाओं द्वारा लिखी जा रही हैं।

    इसके अलावा, पीएम मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ से अधिक उद्यमियों को ऋण देकर युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खोले गए हैं। खेल जगत में बढ़ रहा देश का मान मोदी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की।

    उन्होंने कहा कि मजबूत खेल इकोसिस्टम, बेहतर बुनियादी ढांचे और एथलीटों को मिल रहे निरंतर समर्थन ने देश के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। खेल जगत में हमारे युवा लगातार देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 12 सालों में सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ युवाओं को भारत की विकास यात्रा के केंद्र में रखा है।