विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मिला NDA डेलिगेशन, कल्लाकुरिची शराब कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने की लगाई गुहार

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 28 Jun 2024 04:26 PM (GMT+05:30)

पुलिस ने जहरीली शराब की आपूर्ति करने वाले मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। (फोटो, एक्स)
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग
  2. शराब की आपूर्ति करने वाले मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार
  3. करुणापुरम में अधिकतर अनुसूचित जाति के लोगों का वास

एएनआई, नई दिल्ली। केरल भाजपा के नेता अनिल एंटनी, अरविंद मेनन और सांसद जीके वासन सहित एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अवैध शराब त्रासदी के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि कल्लाकुरिची में नकली शराब त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और न्याय मिले।

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग

बता दें कि ज्ञापन में कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने की त्रासदी के अनुसूचित जाति के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। दरअसल, तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से अबतक 63 लोगों की मौत हो गई है और 150 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

शराब की आपूर्ति करने वाले मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने जहरीली शराब की आपूर्ति करने वाले मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मेथनॉल युक्त शराब पीने से इन लोगों की जान गई है। जहरीली शराब पीने के बाद राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में कुल 159 लोगों का इलाज चल रहा है। कल्लाकुरिची सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 110 लोग भर्ती हैं। पुडुचेरी में 12, सलेम में 20 और विलुप्पुरम के सरकारी अस्पताल में चार लोगों का इलाज चल रहा है।

करुणापुरम में अधिकतर अनुसूचित जाति के लोगों का वास

कल्लाकुरिची जिले में करुणापुरम गांव है। जहां अधिकतर अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, जो तमिलनाडु में असमानता, गरीबी, मानवाधिकार उल्लंघन और भेदभाव से संबंधित अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Airport Accident: '2009 में हुआ था उद्घाटन...', कांग्रेस ने IGI एयरपोर्ट हादसे पर उठाए सवाल तो भाजपा ने किया पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।