यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India Canada Row: अमेरिका से जयशंकर का ट्रूडो को जवाब, 'यह भारत की नीति नहीं है, सबूत दीजिए'
India Canada Row UNGA विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडाई पक्ष को खालिस्तानी नेता हरदीप निज्जर की हत्या के संबंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान करने का आश्वा ...और पढ़ें

HighLights
- जयशंकर ने कनाडाई पक्ष को खालिस्तानी नेता हरदीप निज्जर की हत्या के संबंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान करने का आश्वासन दिया।
- कनाडा ने अभी तक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे का समर्थन करने के लिए कोई सार्वजनिक सबूत उपलब्ध नहीं कराया है।
न्यूयॉर्क, ऑनलाइन डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडाई पक्ष को खालिस्तानी नेता हरदीप निज्जर की हत्या के संबंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "हम इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं। न्यूयॉर्क में डिस्कशन एट काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, "हमने कनाडाई लोगों से कहा कि यह भारत सरकार की नीति नहीं है। यदि आपके पास कुछ विशिष्ट या कुछ प्रासंगिक है तो हमें बताएं।
हम इसे देखने के लिए तैयार हैं। कनाडा ने अभी तक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे का समर्थन करने के लिए कोई सार्वजनिक सबूत उपलब्ध नहीं कराया है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कनाडा में बहुत सारे "संगठित अपराध" हुए हैं और भारत सरकार ने इस संबंध में कनाडा को कई जानकारी दी है।
संगठित अपराध
.jpg)
पिछले कुछ वर्षों में कनाडा ने वास्तव में अलगाववादी ताकतों, संगठित अपराध, हिंसा और उग्रवाद से संबंधित बहुत सारे संगठित अपराध देखे हैं। वे सभी सब ही एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हम विशिष्टताओं और सूचनाओं के बारे में बात कर रहे हैं। हमने उन्हें संगठित अपराध और नेतृत्व के बारे में बहुत सारी जानकारी दी है, जो कनाडा से संचालित होता है। कुछ आतंकवादी नेता हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है।
तथ्यपूर्ण जानकारी
विदेश मंत्री ने भारतीय राजनयिकों को धमकियों और भारतीय वाणिज्य दूतावासों पर हमलों की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "हमारी चिंता यह है कि राजनीतिक कारणों से यह वास्तव में बहुत अधिक अनुचित है। हमारे राजनयिकों को धमकाया गया है, हमारे वाणिज्य दूतावासों पर हमला किया गया है... क्या लोकतंत्र इसी तरह काम करता है। यदि कोई मुझे कुछ तथ्यपूर्ण जानकारी देता है, तो इसे कनाडा तक सीमित रखने की आवश्यकता नहीं है। मैं उस पर गौर करूंगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: India Canada Row: PM ट्रूडो को मिला SGPC का समर्थन, 'लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा निज्जर हत्याकांड'
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या
बता दें कि पिछले हफ्ते कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बयान दिया था जिसमें भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। हालांकि भारत ने उनके द्वारा लगाए गए सब ही आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। हत्या में भारतीय संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। तनावपूर्ण संबंधों के बीच, भारत दोनों देशों ने अपने नागरिकों और छात्रों को यात्रा करते वक्त अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।