Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET Paper Leak का मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, नीट के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी में था शामिल

    By Niloo RanjanEdited By: Shubham Tiwari
    Updated: Fri, 15 May 2026 07:43 PM (GMT+05:30)

    सीबीआई ने नीट पेपर लीक के सरगना पीवी कुलकर्णी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। वह प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति का सदस्य था और मनीषा बाघमारे के ज ...और पढ़ें

    नीट पेपर लीक का सरगना पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र से गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    नीट पेपर लीक का सरगना पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र से गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सीबीआई ने नीट पेपर लीक के सरगना को गिरफ्तार किया।

    2. पीवी कुलकर्णी प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति का सदस्य था।

    3. मनीषा बाघमारे के जरिए प्रश्नपत्र लीक किया गया था।

    नीलू रंजन, नई दिल्ली। सीबीआइ ने नीट पेपर लीक का सरगना पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है। कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर के एक कालेज में रसायन विज्ञान का लेक्चरर था और चार पहले सेवानिवृत होने के बाद नीट के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी में था।

    कमेटी के सदस्य होने के कारण अप्रैल के अंतिम सप्ताह में उसके हाथ में प्रश्नपत्र लग गया और उसके बाद पूणे की मनीषा बाघमारे के सहारे उसने उसे लीक कर दिया। तीन मई को हुई नीट परीक्षा को पेपर लीक की पुष्टि के बाद रद कर दिया गया और सीबीआइ ने 12 मई को एफआइआर दर्ज कर इसकी जांच शुरू की। कुलकर्णी को मिलकर कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    सीबीआइ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुरूवार को मनीषा बाघमारे की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के बाद पीवी कुलकर्णी का नाम सामने आया था। पेपर लीक में शामिल आरोपितों से बातचीत और पैसे के लेन-देन के सबूत के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाने के बाद मनीषा बाघमारे को गिरफ्तार किया गया था।

    वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मनीषा अपने घर पर छात्रों को नीट की तैयारी कराती थी। कुलकर्णी से पेपर मिलने के बाद मनीषा ने छात्रों के लिए विशेष क्लास बुलाई और उन्हें नीट के संभावित सवालों, उसके विकल्पों और सही जवाब के बारे में बताया। सीबीआइ के अनुसार, क्लास में छात्रों के हाथ लिखे नोटबुक में लिखे सवाल हूबहू वही थे, जो नीट की परीक्षा में पूछे गए थे।

    खबरें और भी

    सीबीआइ को आशंका है कि कुलकर्णी के साथ-साथ एनटीए में प्रश्नपत्र बनाने वाली कमेटी के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। राजस्थान में गेस पेपर की आड़ में बेचे गए लीक प्रश्नपत्र में जीव विज्ञान के प्रश्न पत्र भी हूबहू मिले हैं। कुलकर्णी के हाथ जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र कैसे हाथ लगे, सीबीआइ इसका पता लगा रही है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले में एनटीए के किसी वरिष्ठ अधिकारी के शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीबीआइ प्रश्नपत्र बनाने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की पूरी प्रणाली में शामिल डिजिटल उपकरणों की फारेंसिक जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    समाप्त

    यह भी पढ़ें- अमेरिका और चीन में क्यों नहीं होते पेपर लीक? भारत के एग्जामिनेशन सिस्टम को इन देशों से सीखने की जरूरत