Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारी विरोध के बाद डिलीट की पोस्ट; माफी भी मांगी

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 09:11 AM (GMT+05:30)

    नेपाल एयरलाइंस ने भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस भारतीयों के निशाने पर आ गई और फिर ने ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भारतीयों के विरोध के बाद नेपाल एयरलाइंस को पोस्ट डिलीट करनी पड़ी

    2. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर विरोध जताया है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस भारतीयों के निशाने पर आ गई और फिर नेपाल एयरलाइंस को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

    पोस्ट में एयरलाइंस के फ्लाइट नेटवर्क मैप में पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया गया था, जो भारत की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है।

    भारतीय यूजर्स ने जताया विरोध

    बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स ने इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #NepalAirlines और जम्मू-कश्मीर से जुड़े हैशटैग्स के साथ पोस्ट वायरल हो गए, जिसमें उपयोगकर्ताओं ने इसे जानबूझकर किया गया गलत काम और भारत-विरोधी बताया। भारी विरोध के बाद नेपाल एयरलाइंस को विवादित पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

    jagran 897

     खेसारी लाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कोई बता पाएगा कि क्या सोचकर नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे में ऐसा छेड़छाड़ किया है और वो भी जम्मू कश्मीर को लेकर? ये मामूली बात नहीं है, जानबूझकर किया हुआ काम लगता है। इसको चिढ़ाना बोलते हैं।

    jagran 897

    यूजर्स ने भारत सरकार से संज्ञान लेने की बात कही

    कई भारतीय यूजर्स ने नेपाल एयरलाइंस को टैग करते हुए लिखा कि भारत लंबे समय से नेपाल की अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, आपदा राहत और रोजगार के क्षेत्र में सबसे बड़ा साझेदार रहा है। फिर भी नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइंस द्वारा ऐसे मैप का इस्तेमाल अनुचित तरीके से किया है।

    खबरें और भी

    कुछ यूजर्स ने मांग की कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को इस मामले में कड़ी नोटिस लेनी चाहिए।