विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर में खूनी इश्क का खौफनाक अंत, अवैध संबंधों के शव में गर्भवती चाची को भतीजे ने उतारा मौत के घाट

Published: Wed, 30 Sep 2026 02:36 AM (IST)

तीन दिन पहले गर्भवती महिला की हत्या के मामले में जयपुर पुलिस ने आरोपित को भरतपुर-आगरा राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का निवासी था।

प्रेम प्रसंग में भतीजे ने की थी गर्भवती चाची की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

प्रेम प्रसंग में भतीजे ने की थी गर्भवती चाची की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मृतका किरण रिश्ते में प्रवेश की चाची लगती थी

  2. दोनों के बीच छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था

जागरण संवाददाता, जयपुर। तीन दिन पहले गर्भवती महिला की हत्या के मामले में जयपुर पुलिस ने आरोपित को भरतपुर-आगरा राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का निवासी था।

मृतका किरण रिश्ते में प्रवेश की चाची लगती थी। दोनों के बीच छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों बाराबंकी से भागकर जयपुर आ गए थे। दोनों किराये का कमरा लेकर रह रहे थे।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि किरण किसी अन्य युवक से प्रेस संबंध में है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।

शनिवार की रात को उसने गला दबा कर किरण की हत्या कर दी और फिर घर के आंगन में गड्डा खोदकर शव मिट्टी के नीचे दबा दिया था। पुलिस उपायुक्त प्रशांत ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया था।

पिछले रविवार को मकान मालिक जब वहां पहुंचा तो आसपास के लोगों ने अंदर से बदबू आने की बात कही। जब वह अंदर आंगन में पहुंचा तो मिट्टी में से हाथ बाहर निकला हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपित का लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसको गिरफ्तार किया।