Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केरलम में नई सत्ता की तस्वीर साफ: सीएम पद की शपथ से पहले वीडी सतीशन ने किया मंत्रिमंडल का एलान, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 18 May 2026 01:04 AM (IST)

    केरलम के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन ने सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा की। ...और पढ़ें

    केरल में नई सत्ता की तस्वीर साफ वीडी सतीशन ने खोले मंत्रिमंडल के पत्ते (फाइल फोटो)

    केरल में नई सत्ता की तस्वीर साफ वीडी सतीशन ने खोले मंत्रिमंडल के पत्ते (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. वीडी सतीशन ने केरल के नए मंत्रिमंडल की घोषणा की।

    2. रमेश चेन्निथला सहित कई अनुभवी नेता कैबिनेट में शामिल।

    3. सोमवार को होगा नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन ने रविवार को अपने नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों का एलान कर दिया। सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ये सभी मंत्री उनके साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

    नई कैबिनेट में कई बड़े और अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। इनमें रमेश चेन्निथला, केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुरलीधरन प्रमुख नामों में शामिल हैं। इसके अलावा वी डी सतीशन ने यह भी घोषणा की कि थिरुवंचूर राधाकृष्णन को केरलम विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा, जबकि शानीमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगी।

    सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

    कांग्रेस नीत गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी नई सरकार के लिए अपने पांच नेताओं के नाम तय कर दिए हैं। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

    सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ नई कैबिनेट औपचारिक रूप से कामकाज संभालेगी। राजनीतिक हलकों में इस नई कैबिनेट को संतुलित और अनुभवी टीम माना जा रहा है, जिसमें कांग्रेस और सहयोगी दलों दोनों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

    नई कैबिनेट में शामिल नेताओं की सूची

    नई सरकार में वी डी सतीशन के अलावा पी के कुन्हालीकुट्टी, रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सी पी जॉन, ए पी अनिल कुमार, एन शम्सुद्दीन, पी सी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, के एम शाजी, पी के बशीर, अब्दुल गफूर और सी टी सिद्दीकी को मंत्री बनाया गया है।

    खबरें और भी

    ईरान वार्ता में अमेरिका की 5 बड़ी शर्तें, परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ा तनाव; यूरेनियम सौंपने की भी मांग