विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NewsClick के मुख्य संपादक प्रबीर पुरकायस्थ UAPA केस में रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया अवैध

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 15 May 2024 11:19 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2024 11:25 AM (IST)

न्यूजक्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ (Prabir Purkayastha released) को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। वकील अर्शदीप खुराना ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा करने का आदेश दिया: (फोटो सोर्स: जागरण)
सुप्रीम कोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा करने का आदेश दिया: (फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ की रिमांड और गिरफ्तारी को अवैध माना।
  2. ट्रायल कोर्ट के समक्ष जमानत बांड प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

एएनआई, नई दिल्ली। यूएपीए मामले में न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ (Prabir Purkayastha released) को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। वकील अर्शदीप खुराना ने कहा कि कोर्ट ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।

पूरी कार्यवाही अवैध थी: वकील अर्शदीप खुराना

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी और रिमांड की कार्यवाही को अवैध माना है और पुरकायस्थ की रिहाई का निर्देश दिया है। ट्रायल कोर्ट के समक्ष जमानत बांड प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अर्शदीप खुराना ने कहा कि हम शुरुआत से कहते आए हैं कि उनके खिलाफ पूरी कार्यवाही अवैध थी और गिरफ्तारी का तरीका भी अवैध था। यह आदेश जस्टिस बी आर गवई और संदीप मेहता की पीठ ने जारी किया।

क्या था मामला? 

प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए एक समूह - पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म (पीएडीएस) के साथ साजिश रची थी। आरोप था कि समाचार पोर्टल का इस्तेमाल देश की संप्रभुता के खिलाफ किया गया था।

यह भी पढ़ें: 'वहां के लोग जब जम्मू-कश्मीर को देखते होंगे तो...' PoK की स्थिति पर एस जयशंकर ने जताया दुख, कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।