विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Local Toll Pass: टोल के 20 किमी दायरे में रहते हैं? NHAI के नए फैसले से बचेंगे आपके पैसे और समय

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2026 07:59 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन फास्टैग स्थानीय पास सुविधा का विस्तार किया है।

एनएचएआई ने 121 टोल प्लाजा पर सुविधा बढ़ाई

एनएचएआई ने 121 टोल प्लाजा पर सुविधा बढ़ाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन फास्टैग स्थानीय पास की सुविधा का विस्तार किया है। मंगलवार को यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि दैनिक यात्री ‘राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप’ के जरिये आनलाइन मासिक स्थानीय पास ले सकते हैं। इससे टोल प्लाजा पर व्यक्तिगत रूप से जाने और सहायक दस्तावेजों को मैनुअल रूप से जमा करने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

NHAI ने बढ़ाया दायरा 

पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा जुलाई, 2026 में दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई थी।

यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सहज और नागरिक केंद्रित बनाने के उद्देश्य से की गई है। इसके तहत प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके टोल संचालन की पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाया जा रहा है।

20 किमी दायरे में रहने वालों सुविधा

डिजिटल स्थानीय पास व्यवस्था के तहत जो लोग किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, वे राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से स्थानीय पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह पास यूजर्स को संबंधित टोल प्लाजा पर महीने में अनलिमिटेड यात्रा करने की अनुमति देता है। पहले, स्थानीय पास के लिए आवेदन करने वाले लोगों को संबंधित टोल प्लाजा पर खुद जाकर अपने निवास पते को प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज जमा कराने पड़ते थे।