यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kerala Professor: ईशनिंदा का आरोप लगा काट दिया था प्रोफेसर का हाथ, NIA ने मुख्य आरोपी को पकड़ा
केरल में ईशनिंदा के आरोप में एक प्रोफेसर का हाथ (हथेली) काट लिए जाने के 13 साल बाद मुख्य को पकड़ लिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई ...और पढ़ें

HighLights
- फरार चल रहा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- केस में 19 आरोपियों को दोषी ठहराया जा चुका है
- इनमें से तीन को आजीवन कारावास की सजा हुई
एएनआई, कोच्चि। केरल में ईशनिंदा के आरोप में एक प्रोफेसर का हाथ (हथेली) काट लिए जाने के 13 साल बाद मुख्य को पकड़ लिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में आईपीसी और यूए (पी) अधिनियम के तहत अलग-अलग अपराधों में अब तक 19 आरोपियों को दोषी ठहराया जा चुका है। इनमें से तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और 10 अन्य को आठ साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।