Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NIA Raid: PFI के आतंकी नेटवर्क पर हमला जारी, 7 राज्यों में छापे में 170 हिरासत में

    By JagranEdited By: Arun kumar Singh
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 10:03 PM (IST)

    सात राज्यों-उत्तर प्रदेश कर्नाटक गुजरात दिल्ली महाराष्ट्र असम और मध्य प्रदेश में स्थानीय पुलिस और आतंकरोधी दस्ते ने सोमवार-मंगलवार आधी रात को एक साथ छ ...और पढ़ें

    पीएफआइ के आतंकी नेटवर्क पर एजेंसियों का हमला जारी है।
    पीएफआइ के आतंकी नेटवर्क पर एजेंसियों का हमला जारी है।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पूरे देश में फैले कुख्‍यात संगठन पीएफआइ के आतंकी नेटवर्क पर एजेंसियों का हमला जारी है। मंगलवार को सात राज्यों में स्थानीय पुलिस और आतंकरोधी दस्ते ने पीएफआइ से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा और इससे जुड़े 170 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद इनमें से कई को गिरफ्तार भी किया गया है।

    गुरुवार को छापेमारी में किया गया 106 लोगों को गिरफ्तार

    इससे पहले गुरुवार को एनआइए के नेतृत्व में 15 राज्यों में 93 स्थानों पर छापेमारी हुई थी। इस दौरान 106 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की छापेमारी में मिले दस्तावेज और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी राज्यों के साथ साझा की गई।

    सबसे अधिक 75 लोगों को कर्नाटक से हिरासत में लिया गया

    इसी के आधार पर सात राज्यों-उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, असम और मध्य प्रदेश में स्थानीय पुलिस और आतंकरोधी दस्ते ने सोमवार-मंगलवार आधी रात को एक साथ छापे मारे। छापेमारी रात को लगभग 12.30 बजे शुरू हुई और अधिकतर जगहों पर सुबह तक पूरी कर ली गई। इस कार्रवाई में सबसे अधिक 75 लोगों को कर्नाटक से हिरासत में लिया गया है।

    उत्तर प्रदेश में 57 लोगों को हिरासत में लिया गया

    पुलिस के अनुसार, इनमें से कई को गिरफ्तार किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में 57 लोगों को हिरासत में लिया गया है। राज्य के 26 जिलों में एटीएस, स्पेशल टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने एक साथ छापा मारा। असम में पीएफआइ के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

    खबरें और भी

    दिल्ली में भी निजामुद्दीन और शाहीन बाग समेत कई स्थानों पर स्पेशल सेल ने छापा मारा और 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। महाराष्ट्र के छह जिलों से 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश में आठ जिलों में छापे मारे गए और 21 लोगों को हिरासत में लिया गया। गुजरात में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    पीएफआइ के खिलाफ मनी लांड्रिंग के दो नए केस दर्ज

    एनआइए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मिले साक्ष्यों के आधार पर राज्य पुलिस अलग-अलग एफआइआर दर्ज करेगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। एनआइए ने इस मामले में पांच नए केस दर्ज किए हैं। एनआइए पहले से पीएफआइ के खिलाफ 14 मामलों की जांच कर रही है और 355 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। ईडी ने पीएफआइ के खिलाफ मनी लांड्रिंग के दो नए केस दर्ज किए हैं और दो केस की पहले से जांच कर रही है।