Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

No Confidence Motion: लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, ध्वनिमत से हुआ खारिज

PM Modi Speech in Parliament Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि मणिपुर में जल्द ही शांति बहाल होगी। उन्होंने वहां के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि पूरा देश आपके साथ है।

By Mahen KhannaThu, 10 Aug 2023 07:57 PM (IST)
News Article Hero Image
नई दिल्ली, एएनआई। PM Modi Speech in Parliament Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि मणिपुर में जल्द ही शांति बहाल होगी। उन्होंने वहां के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि पूरा देश आपके साथ है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों के कारनामें गिनाएं। उन्होंने याद दिलाया कि विपक्ष ने कैसे इस देश को लूटा है।
 
बता दें कि विपक्ष ने 26 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion in Hindi) पेश किया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इस पर ध्वनिमत से मतदान हुआ।
10 Aug 20237:23:46 PM
लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

लोकसभा में पीएम मोदी के जवाब के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव पर ध्वनिमत से मतदान हुआ।

10 Aug 20237:19:45 PM
मणिपुर पर पीएम मोदी ने विपक्ष से किया सवाल

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में तब किसकी सरकार थी, जब सब कुछ उग्रवादी संगठनों की इच्छा के मुताबिक होता था? मणिपुर में तब किसकी सरकार थी, जब सरकारी दफ्तरों में महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने की इजाजत नहीं थी, जब मणिपुर में सरकारी दफ्तरों में महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने की इजाजत नहीं थी, तो किसकी सरकार थी? 

10 Aug 20237:14:54 PM
वॉकआउट के बाद क्या बोले कांग्रेस नेता?

लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष के वॉकआउट के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के दो उद्देश्य थे - पहला, मणिपुर के लोगों को न्याय मिलना चाहिए और दूसरा, पीएम मोदी को मणिपुर मुद्दे पर बोलना चाहिए।

VIDEO | "This no-confidence motion had two objectives - first, people of Manipur should get justice and second, PM Modi should speak on Manipur issue," says Congress MP Gaurav Gogoi after opposition stages walkout during PM Modis speech in Lok Sabha.#NoConfidenceMotion pic.twitter.com/9LGh5GCY0r

— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2023
10 Aug 20237:10:09 PM
पीएम मोदी ने कच्चातिवु पर किया विपक्ष से सवाल

पीएम मोदी ने कहा कि  जो लोग बाहर गए हैं, उनसे जरा पूछिए कि कच्चातिवु क्या है? और यह कहां स्थित है? DMK सरकार उनके मुख्यमंत्री मुझे लिखते हैं - मोदी जी कच्चातिवु को वापस लाओ। यह एक द्वीप है लेकिन इसे दूसरे देश को किसने दे दिया। क्या ये मां भारती का हिस्सा नहीं था? ये इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हुआ।

10 Aug 20237:05:30 PM
पीएम ने कांग्रेस को याद दिलाई मिजोरम की घटना

पीएम मोदी ने कहा कि पांच मार्च, 1956 को कांग्रेस ने मिजोरम की निर्दोष जनता पर वायु सेना के माध्यम से हमले कराये। उन्होंने कहा कि राज्य अभी भी उस दर्द को नहीं भूल सकता है।

10 Aug 20236:59:05 PM
मणिपुर में जल्द ही शांति बहाल होगीः पीएम मोदी

मणिपुर की हिंसा पर लोकसाभ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मणिपुर में अदालत का फैसला आया अब उसके पक्ष-विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए और यह अपराध अक्षम है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कोशिश कर रही है। जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं, करीबी भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा।

10 Aug 20236:54:13 PM
मणिपुर के साथ पूरा देशः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मणिपुर पर कहा कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारें यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल हो जाएगी। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि मणिपुर की महिलाओं और बेटियों के साथ पूरा देश है।

10 Aug 20236:45:45 PM
मणिपुर पर चर्चा से भागता रहा विपक्षः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं। हमने पहले ही दिन चर्चा करने के लिए कहा था, लेकिन विपक्ष का इरादा चर्चा करने का नहीं था। विपक्ष चर्चा से हमेशा भागता रहा।

10 Aug 20236:42:20 PM
लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी जवाब दे रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्ष ने वॉकआउट किया।

10 Aug 20236:39:08 PM
राहुल गांधी पर पीएम मोदी का प्रहार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल यहां (लोक सभा में) दिल से बात करने की बात भी कही गई थी। उनके (राहुल गांधी) दिमाग के हाल को तो एक लंबे समय से जानता हूं। अब उनके दिल का भी पता चल गया।

10 Aug 20236:36:18 PM
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने कभी मूली नहीं उगाई, वह खेतों को देखकर हैरान होंगे ही। उन्होंने कहा कि जो कभी जमीन पर नहीं उतरे, उन्हें सच्चाई के बारे में क्या पता रहेगा।

10 Aug 20236:34:17 PM
कांग्रेस की लॉन्चिंग बार-बार फेलः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने नेता को बार-बार लॉन्च करते हैं, लेकिन वह हर बार फेल हो जाते। उन्होंने कहा मोहब्बत की दुकान, नहीं नफरत की दुकान है। पीएम मोदी ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि नफरत की दुकान में सब कुछ बेच दिया गया।

10 Aug 20236:29:47 PM
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि लंका को हनुमान जी ने नहीं, रावण के घमंड ने जलाया। इसी तरह उन्हें (विपक्ष) उनके घमंड ने जवाब दिया। पीएम ने कहा कि जनता ने विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह घमंड के कारण ही 400 से 40 पर आ गए।

10 Aug 20236:24:00 PM
आईएनडीआईए पर पीएम मोदी का निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि इनको (विपक्ष) ज़िंदा रहने के लिए भी NDA का सहारा लेना पड़ा। लेकिन घमंड इतना कि NDA में भी दो I पिरो दिए। पहला I 26 दलों का गमन और दूसरा I एक परिवार का गमन। खुद बचने के लिए NDA भी चुराया और इंडिया के भी टुकड़े किए (I.N.D.I.A में डॉट लगाकर)।

10 Aug 20236:21:31 PM
परिवारवाद पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद सहित कई विभूतियों ने देश में परिवार के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है। 

10 Aug 20236:19:04 PM
पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन पर हमला

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने संवेदना व्यक्त नहीं की, क्योंकि आप लोग जश्न मना रहे थे। जश्न क्यों मना रहे थे, क्योंकि आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे। दशकों पुरानी खटारा गाड़ी को इलेक्ट्रिक व्हीकल दिखाने के लिए कितना बड़ा मजबा लगाया था। 

10 Aug 20236:13:06 PM
हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि योजना और परिश्रम की निरंतरता बनी रहेगी। जरूरत के हिसाब से इसमें नए सुधार होंगे और परफॉर्मेंस के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।

10 Aug 20236:10:12 PM
विपक्ष को भारत के सामर्थ्य पर भरोसा नहींः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इनको (विपक्ष) भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। लेकिन इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस देश का भी, भारत के लोगों का कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे ज़मीन नहीं दिखाई दे रही है।

10 Aug 20236:08:08 PM
पीएम मोदी का आईएनडीआईए पर तंज

पीएम मोदी ने कहा, मैं विपक्ष के साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बंगलुरू में आपने मिल-जुलकर करीब 1.5-2 दशक पुराने UPA का क्रिया कर्म किया है, उसका अंतिम संस्कार किया है। लोकतांत्रित व्यवहार की मुताबिक मुझे आप लोगों को सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी

10 Aug 20236:03:35 PM
पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को अगले 5 वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे, तो एक जिम्मेदार विपक्ष ने सवाल पूछा होगा कि हम यह कैसे करेंगे, लेकिन ये भी मुझे ही सिखाना पड़ रहा है।

10 Aug 20235:59:25 PM
सदन में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जिन-जिन संस्थाओं को ये लोग मृत घोषित कर देते हैं, वे संस्थाएं भाग्यशाली हो जाती हैं। जिस तरह से वे देश और लोकतंत्र को कोसते हैं, मुझे विश्वास है कि देश और लोकतंत्र मजबूत होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम भी मजबूत होने जा रहे हैं।

10 Aug 20235:56:10 PM
विपक्ष को सरकार पर भरोसा नहींः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम यह दावा करते हैं कि हम अपनी तीसरी अवधि में देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएंगे तो एक ज़िम्मेदार विपक्ष का काम क्या होता? वह सवाल पूछता कि निर्मला जी, मोदी जी आप यह कैसे करेंगे? यह भी मुझे सिखाना पड़ रहा है। यह लोग चुनाव में जनता के बीच कहते कि हम पहले नंबर पर लाएंगे। हमारे विपक्ष की यह त्रासदी है। यह लोग अनुभवहीनता की बातें करते हैं। यह कहते हैं कि यह सब वैसी ही होने वाला है।

10 Aug 20235:54:26 PM
अगले कार्यकाल में भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। एक जिम्मेदार विपक्ष ने इसके लिए हमारी योजना पूछी होती, या हमें कुछ सुझाव दिये होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

10 Aug 20235:51:07 PM
विपक्ष ने एचएएल को किया बर्बादः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने एचएएल (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भड़काने और नकारात्मकता फैलाने की कोशिश की, लेकिन अब एचएएल फल-फूल रहा है। इसने अब तक का सबसे अधिक राजस्व दर्ज किया हैः पीएम मोदी 

10 Aug 20235:45:34 PM
विपक्ष को मिला है सीक्रेट वरदानः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है कि जिसका भी ये लोग बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक उदाहरण आपके सामने है। 20 साल हो गए क्या कुछ नहीं हुआ, लेकिन भला ही हो गया।

10 Aug 20235:43:30 PM
विपक्ष के रगों में बसा है अविश्वासः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अविश्वास और गमन इनके रग-रग में बस गया है। वे जनता के विश्वास को देख नहीं पाते। यह जो शुतुरमुर्ग दृष्टिकोण है इसके लिए देश क्या ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब घर में अच्छा होता है तो नज़र न लगे उसके लिए काला टीका लगाते हैं। आज देश का जो मंगल, वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है।

10 Aug 20235:39:36 PM
हमने भारत का मान बढ़ायाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, लेकिन कुछ लोग हैं जो दुनिया में हमारे देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है।

10 Aug 20235:33:47 PM
हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दीः पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि हमारा ध्यान देश के विकास पर होना चाहिए। यह समय की मांग है। हमारे युवाओं में सपनों को साकार करने की ताकत है। हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है, आकांक्षाएं दी हैं और देश के युवाओं के लिए अवसर।

10 Aug 20235:31:05 PM
पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, मैंने 2018 में कहा था कि 2023 में फिर से आना, लेकिन फिर भी आपने (विपक्ष) मेहनत नहीं की। पीएम ने कहा कि आपने (विपक्ष) देश को निराशा के अलावा और कुछ नहीं दिया। मैं विपक्ष के रवैये पर कहूंगा, जिनके बही-खाते बिगड़े हुए हैं, वे भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।

10 Aug 20235:29:25 PM
विपक्ष के नेता सूची से गायबः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हमें कुछ अजीब देखने को मिला। पीएम मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बोलने वालों की सूची से विपक्ष के नेता का नाम गायब था।

10 Aug 20235:27:13 PM
आपके बहस से आपके अपने भी दुखी, पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने इस प्रस्ताव पर किस तरह की चर्चा की है। मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि आपके दरबारी भी बहुत दुखी हैं।

10 Aug 20235:24:47 PM
विपक्ष को सत्ता का भूख सवारः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि कई ऐसे बिल थे जो गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी के लिए थे, उनके कल्याण, भविष्य के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन उनको (विपक्ष) इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आचरण, व्यवहार से सिद्ध हुआ है कि उनके लिए देश से अधिक दल है, देश से बड़ा दल है, देश से पहले प्राथमिकता दल की है। मैं समझता हूं कि गरीब की भूख की चिंता नहीं है, आपको सत्ता की भूख सवार है।

10 Aug 20235:22:27 PM
विपक्ष का अविश्वास हमारे लिए हमेशा भाग्यशालीः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरह से विपक्ष का अविश्वास हमारे लिए हमेशा भाग्यशाली रहा है। आज, मैं देख सकता हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि एनडीए और बीजेपी जनता के आशीर्वाद से 2024 के चुनावों में शानदार जीत के साथ वापस आएंगे, पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

10 Aug 20235:20:56 PM
पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि भगवान बहुत दयालु हैं और किसी माध्यम से बोलते हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि विपक्ष यह प्रस्ताव लाया है। मैंने 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कहा था कि यह कोई सदन नहीं है हमारे लिए परीक्षण लेकिन उनके लिए शक्ति परीक्षण और परिणामस्वरूप वे चुनाव हार गए।

10 Aug 20235:18:13 PM
जनता को हमारी सरकार पर भरोसाः पीएम मोदी

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं।

10 Aug 20235:16:45 PM
पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने कहा, आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी

10 Aug 20235:12:21 PM
लोकसभा में पीएम का संबोधन शुरू

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार पर जो भरोसा बार-बार दिखाया है। उन्होंने कहा, मैं देश की करोड़ों जनता का आभार प्रकट करने के लिए यहां आया हूं।

10 Aug 20235:07:24 PM
राहुल गांधी पहुंचे लोकसभा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे।

#WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे, जहां अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे। pic.twitter.com/8vtj8ALU10

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2023
10 Aug 20234:51:00 PM
No Confidence Motion उत्तर-पूर्व की सारी सामस्या कांग्रेस की तुष्टिकरण की वजह से शुरू हुईः सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि मणिपुर की घटना का दुरुपयोग कर कांग्रेस अपना लॉन्चपैड बनाने की तैयारी कर रही है। सिंधिया ने कहा कि जो भी मणिपुर में हो रहा है वह निंदनीय है, लेकिन उत्तर-पूर्व की सारी सामस्या कांग्रेस की तुष्टिकरण की वजह से शुरू हुई हैं। उत्तर-पूर्व में विदेशियों को भारत में लेकर उनको अपने फायदे के लिए नागरिकता और शरण देने का काम हुआ।

10 Aug 20234:26:16 PM
Parliament Monsoon Session Live छत्तीसगढ़ के घोटालों से चल रही कांग्रेस पार्टीः भाजपा सांसद

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब केवल छत्तीसगढ़ के घोटालों से चल रही है। उन्होंने कहा कि बघेल सरकार पहली सरकार है जो गोबर घोटाला कर रही है।

10 Aug 20234:21:29 PM
No Confidence Motion LIVE सोनिया और राहुल पर चले देशद्रोह का केसः राज्यवर्धन

भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मैं 2008 बीजिंग ओलंपिक में था। हमें पता चला कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमसे मिलने आ रहे हैं। वे हमसे मिलने नहीं आये, वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से मिले। उन्होंने कहा कि दोनों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। 

10 Aug 20234:07:00 PM
No Confidence Motion LIVE कांग्रेस को शर्म होती तो राजस्थान पर कुछ तो बोलतेः राज्यवर्धन सिंह

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस मणिपुर की तो बात कर रही है, लेकिन राजस्थान की बेटी की बात नहीं करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे और कांग्रेस को कोई शर्म नहीं है। राठौर ने कहा कि अगर कांग्रेस को शर्म होती तो वो मणिपुर के साथ राजस्थान पर भी बोलते।

10 Aug 20233:58:12 PM
No Confidence Motion LIVE राहुल गांधी पर सिंधिया का हमला

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के सदन में दिए जवाब पर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कि कल राहुल गांधी बोले थे कि प्रधानमंत्री मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानते, लेकिन असल में भारत को अलग-अलग टुकड़ों में देखने की विचारधारा कांग्रेस की है न कि भाजपा की। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर-पूर्व को विश्व के साथ जोड़ने का काम किया है।

#WATCH | Union Minister Jyotiraditya Scindia says, "They (Congress) say they will open a shop of love in the market of hatred. Their shop is of corruption, lies, appeasement, and arrogance. They only change the name of the shop but the product remains the same." pic.twitter.com/IiVvCwo0xc

— ANI (@ANI) August 10, 2023

10 Aug 20233:53:50 PM
No Confidence Motion LIVE सिंधिया की कांग्रेस को चेतावनी- मुंह खोला तो राज खुल जाएंगे

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोला है। संसद में आज कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी छोड़कर जाने की याद दिलाने पर सिंधिया ने कहा कि मैंने कांग्रेस क्यों छोड़ी अगर बता दिया तो कई राज खुल जाएंगे। 

10 Aug 20233:18:35 PM
No Confidence Motion सदन से विपक्ष ने किया वॉकआउट

विपक्ष ने मणिपुर पर केंद्र से जवाब मांगते हुए पीएम के भाषण से पहल ही सदन से विपक्ष वॉकआउट किया।

10 Aug 20233:12:46 PM
No Confidence Motion LIVE अधीर रंजन चौधरी का केंद्र सरकार पर कटाक्ष

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। अधीर रंजन ने कहा कि जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं। मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है।

10 Aug 20233:07:59 PM
PM Modi Speech संसद में अधीर रंजन बोले पीएम मोदी चाहे 100 साल पीएम बने हमें कोई दिक्कत नहीं..

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी अगर 100 साल भी पीएम बन जाएं हमें दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें केवल मणिपुर और देश से लेना देना है।

10 Aug 20232:50:43 PM
PM Modi के संसद में आते ही 'मोदी-मोदी' के नारे से गूंजा संसद

अविश्वास प्रस्ताव पर PM Modi जवाब देने के लिए संसद आ गए हैं। पीएम के आते ही मोदी-मोदी के नारे से संसद गूंज गया।

10 Aug 20232:45:54 PM
No Confidence Motion फार्मेसी (संशोधन) विधेयक 2023 राज्यसभा में पारित

फार्मेसी अधिनियम 1948 में संशोधन के लिए फार्मेसी (संशोधन) विधेयक 2023 राज्यसभा में पारित हो गया है। इससे पहले यह विधेयक 7 अगस्त को लोकसभा से पारित हुआ था।

10 Aug 20232:37:39 PM
No Confidence Motion राज्यसभा कल सुबह 11 बजे के लिए स्थगित

राज्यसभा कल सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के हंगामे के चलते सभापति ने लिया फैसला।

10 Aug 20232:16:28 PM
No Confidence Motion LIVE राहुल के 'फ्लाइंग किस' विवाद पर थरूर की सफाई

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसका कोई रिकॉर्ड है, मैंने निश्चित रूप से इसे नहीं देखा। थरूर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इसे और किसने देखा और क्या यह है।

10 Aug 20232:12:34 PM
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शाह पर साधा निशाना

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि  हमारे गृह मंत्री ने कल भारत छोड़ो कहा। उन्होंने कहा कि अगर इन्हें पता चल जाए कि भारत छोड़ो का नारा एक मुसलमान ने दिया था तो शाह वो भी नहीं बोलेंगे।

10 Aug 20231:51:20 PM
विधानसभा में जयललिता की साड़ी खींची गई थी-निर्मला सीतारमण

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कैसे तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता को 1989 में विधानसभा में अपमानित किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं सहमत हूं कि मणिपुर, दिल्ली, राजस्थान या कहीं भी महिलाओं के साथ अन्याय को गंभीरता से लेना होगा। लेकिन मैं इस पूरे सदन को एक घटना की याद दिलाना चाहती हूं जो 25 मार्च 1989 को तमिलनाडु विधानसभा में हुई थी। तब तमिलनाडु में विधानसभा में जयललिता की साड़ी खींची गई। उस दिन जयललिता ने शपथ ली कि जब तक वह सीएम नहीं बनेंगी तब तक सदन में नहीं आएंगी। दो साल बाद वह तमिलनाडु की सीएम बनकर लौटीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीएमके को याद दिलाते हुए कनिमोझी पर पलटवार किया कि कैसे उसने विधानसभा में दिवंगत जयललिता को अपमानित होते देखा था।

10 Aug 20231:43:01 PM
कुर्सी है ये तुम्हारा जनाजा तो नहीं..कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते?

 अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में नफरत का बीज बोया गया। मणिपुर में सेना के हथियारों को लूटा जा रहा है। बिलिकिस बानो दुष्कर्म केस के आरोपियों की रिहाई पर ओवैसी ने पूछा कि क्या बिलकिस बानो बेटी नहीं है या नहीं? ओवैसी ने कहा कि आप कह रहे हैं मणिपुर के सीएम सहयोग कर रहे हैं, इसलिए आप उन्हें हटाना नहीं चाहते। लेकिन, असम राइफल लके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। किसी शायर ने अच्छा कहा था कि कुर्सी है ये तुम्हारा जनाजा तो नहीं... कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते?

10 Aug 20231:34:54 PM
नेता प्रतिपक्ष का भाषण सुनने के लिए सदन में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी

 समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का भाषण सुनने के लिए सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

10 Aug 20231:21:03 PM
No Confidence Motion LIVE News आपका बैंकों में फैलाया रायता हम साफ कर रहे
सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए कार्यकाल के समय बैंकों में जमकर घोटाले हुए और यही वजह थी कि कई पब्लिक बैंक घाटे में थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद अब पब्लिक बैंक बड़े मुनाफे में चल रहे हैं।
10 Aug 202312:46:28 PM
No Confidence Motion LIVE बनेगा, मिलेगा जैसे शब्द अब प्रचलन में नहींः सीतारमण का कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बनेगा, मिलेगा जैसे शब्द अब प्रचलन में नहीं हैं। आजकल लोग बन गया, मिल गया, आ गया उपयोग कर रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान लोग कहते थे बिजली आएगी, अब लोग कहते हैं बिजली आ गई। पहले कहते थे गैस कनेक्शन मिलेगा, अब कहते हैं गैस कनेक्शन मिल गया।

10 Aug 202312:35:19 PM
I.N.D.I.A पर निर्मला का हमला

निर्मला सीतारमण ने I.N.D.I.A पर हमला बोला है। वित्त मंत्री ने कहा कि ये गठबंधन कैसा है जो राज्यों में खुद से ही लड़ता है।

10 Aug 202312:32:34 PM
मोदी सरकार में भविष्य के विकास के बारे में आशावादी है देशः निर्मला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज का भारत मोदी सरकार के राज में अपने भविष्य के विकास के बारे में आशावादी और सकारात्मक है।

10 Aug 202312:18:44 PM
PM Modi in Parliament Live पीएम मोदी 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब

 PM Modi in Parliament पीएम मोदी आज दोपहर 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

10 Aug 202312:13:37 PM
आज भारत का बब्बर शेर संसद में दहाड़ेगाः गौरव भाटिया

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने पीएम मोदी के संसद में भाषण से पहले उन्हें बब्बर शेर बताया। उन्होंने कहा कि आज विश्‍व शेर दिवस है और आज भारत का एक बब्बर शेर संसद में दहाड़ेगा।

10 Aug 202312:12:16 PM
No Confidence Motion राज्यसभा में नाराज हुए खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। भाजपा सांसदों द्वारा बार-बार यह कहने पर की आज पीएम संसद में आने वाले हैं... खरगे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आने से क्या होने वाला है, क्या वो परमात्मा हैं? 

10 Aug 202311:56:09 AM
No Confidence Motion LIVE पीएम के भाषण के लिए विपक्ष तैयार रहेः सुकांता मजूमदार
भाजपा सांसद सुकांता मजूमदार ने विपक्ष पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि खासकर विपक्ष के लिए आज का दिन अहम है, क्योंकि पीएम आज संसद में बोलेंगे। मजूमदार ने कहा कि पीएम मोदी एक घंटे से ज्यादा बोलेंगे, विपक्ष को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। 
10 Aug 202311:40:39 AM
No Confidence Motion LIVE राज्यसभा 2 बजे के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा 2 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है।

10 Aug 202311:26:24 AM
Avishwas Prastav Live केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मेघवाल ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी को सरकार पर उंगली उठाने से पहले संसदीय कार्यप्रणाली में स्पीकर और संसद टीवी की भूमिका समझनी चाहिए। राहुल गांधी कल अपने भाषण के दौरान कभी परेशान नहीं हुए, लेकिन भारत माता की हत्या शब्द ऐसा नहीं है जिसका इस्तेमाल संसद में किया जाना चाहिए।

10 Aug 202311:20:20 AM
No Confidence Motion LIVE लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

10 Aug 202311:09:11 AM
Avishwas Prastav Live I.N.D.I.A पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने सदन को लेकर रणनीति बनाने के लिए की बैठक

सदन के पटल पर रणनीति तैयार करने के लिए I.N.D.I.A पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने आज संसद में राज्यसभा के एलओपी चैंबर में बैठक की।

सदन के पटल पर रणनीति तैयार करने के लिए I.N.D.I.A पार्टियों के फ्लोर लीडर्स ने आज सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा के एलओपी चैंबर में बैठक की।

(स्रोतः एआईसीसी) pic.twitter.com/upBYPvvB91

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2023

10 Aug 202311:07:15 AM
No Confidence Motion LIVE अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं। आज पीएम मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

10 Aug 202310:51:30 AM
No Confidence Motion कांग्रेस ने मणिपुर के सीएम का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम ने मणिपुर के दो टुकड़े कर दिए हैं और उनकी विफलता के कारण आज मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हुए है और बच्चे राहत शिविरों में हैं। गोगोई ने कहा कि मणिपुर में इतना सब होने के बाद भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्लीन चिट दी।

10 Aug 202310:36:12 AM
No Confidence Motion LIVE प्रधानमंत्री पर सांसद मनिकम टैगोर का कटाक्ष

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी के जवाब देने को लेकर आज कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने  हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई से विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री संसद में आकर मणिपुर के बारे में बोलें और वहां के लोगों को शांति और एकजुटता का संदेश दें। टैगोर ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में आने में 14 दिन लग गए...हमें उम्मीद है कि वह प्रस्तावक कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देंगे।

10 Aug 202310:15:49 AM
No Confidence Motion LIVE राघव की भाजपा को चुनौती

आप नेता राघव ने कहा कि रूल बुक के मुताबिक किसी भी सेलेक्ट कमेटी के लिए कोई भी सांसद किसी का भी नाम प्रस्तावित कर सकता है। इसके लिए न हस्ताक्षर चाहिए और न ही किसी की सहमति। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वो उस कागज को लेकर आएं, जिस पर मैंने किसी के हस्ताक्षर दिए हैं।

10 Aug 202310:13:49 AM
No Confidence Motion LIVE विशेषधिकार हनन के नोटिस पर राघव चड्ढा भाजपा पर बरसे
राज्यसभा से विशेषधिकार हनन के नोटिस पर राघव चड्ढा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा असत्य को सत्य बनाने में लगी हुई है। मेरे खिलाफ भी ऐसा ही झूठा आरोप लगाया जा रहा है। वे लगातार मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। 
10 Aug 202310:11:33 AM
No Confidence Motion LIVE राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से निकले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से संसद के लिए रवना हुए।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi leaves from 10 Janpath in Delhi. pic.twitter.com/GI6GN8eqhV

— ANI (@ANI) August 10, 2023

10 Aug 20239:43:53 AM
No Confidence Motion LIVE अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाए

संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शाह ने 2 घंटे लंबा भाषण दिया, लेकिन उन्होंने उन सवालों का जवाब नहीं दिया जो देश की जनता पूछ रही है।

 

#WATCH | On Union Home Minister Amit Shah's speech in Parliament, Congress MP Pramod Tiwari says, "It was a 2-hour-long speech but he did not answer the questions that the people of the country have been asking. When will there be a guarantee on the safety of women in the… pic.twitter.com/NfDM7pvMNf

— ANI (@ANI) August 10, 2023

10 Aug 20239:40:54 AM
No Confidence Motion LIVE मणिपुर घटना के वीडियो पर भाजपा ने उठाए सवाल

दिल्ली भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाए हैं इसका कारण पता नहीं है, लेकिन पीएम मोदी उन सभी सवालों का जवाब देंगे जो उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मणिपुर मुद्दे का इस्तेमाल कर रहा है। आरपी सिंह ने कहा कि मणिपुर घटना का वीडियो संसद सत्र से एक दिन पहले जारी किया गया था और निश्चित रूप से रिलीज के समय में कुछ राजनीति शामिल है।

#WATCH | Delhi: BJP leader RP Singh says, "The reason why they (opposition) have brought the No Confidence Motion is not known...But PM Modi will answer all the questions that will be raised...They are using the Manipur issue to relaunch I.N.D.I.A. The video (Manipur incident)… pic.twitter.com/IcDjtDCPK0

— ANI (@ANI) August 10, 2023

10 Aug 20239:26:27 AM
Avishwas Prastav Live चुनाव आयुक्त (सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक 2023 पेश करेंगे मेघवा

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज राज्यसभा में नियुक्ति, सेवा की शर्तों और कार्यालय की अवधि को विनियमित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023 पेश करेंगे। ये विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयोग द्वारा कामकाज के लेन-देन की प्रक्रिया से संबंधित है।

10 Aug 20239:11:07 AM
Avishwas Prastav Live News राज्यसभा में आज फार्मेसी (संशोधन) विधेयक 2023 पेश होगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया फार्मेसी अधिनियम, 1948 में संशोधन के लिए फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023 को आज राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। इससे पहले 7 अगस्त को यह विधेयक लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

10 Aug 20239:10:28 AM
No Confidence Motion LIVE पीएम मोदी आज अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे। विपक्ष ने 26 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us