Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: उत्तर भारत में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-यूपी में चलेगी लू; 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 07:05 AM (IST)

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम मध्य तथा पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री ...और पढ़ें

    अगले छह दिन उत्तर-पश्चिम भारत में चलेगी लू, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान (फोटो- एएनआई)
    अगले छह दिन उत्तर-पश्चिम भारत में चलेगी लू, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. अगले छह दिन उत्तर-पश्चिम भारत में चलेगी लू, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
    2. मंगलवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में आएगी थोड़ी कमी
    3. पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश भी लू से प्रभावित रहेंगे

    राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली और यूपी के कई इलाकों में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10 अप्रैल तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो राजधानी में भीषण गर्मी का संकेत है। वहीं, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू का अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली यूपी में चलेगी लू

    राजधानी समेत उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों के अगले छह दिन तक लू की चपेट में रहने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में थोड़ी नमी आएगी।

    पंजाब, गुजरात, राजस्थान में भी चलेगी लू

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए मौसम खासा गर्म रह सकता है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के दक्षिणी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश भी लू से प्रभावित रहेंगे।

    दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

    शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस समय का सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 63 से 18 प्रतिशत तक रहा।

    खबरें और भी

    कुछ दिनों बाद मौसम में होगा बदलाव

    मौसम विभाग के अनुसार, आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखाई पड़ने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली व आसपास के इलाकों में भी मौसम में हल्का बदलाव आएगा। दिल्ली लू की स्थिति से बाहर निकलेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा।

    आईएमडी ने झारखंड, छत्तीसगढ़ हीटवेव की चेतावनी जारी की

    उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पूर्वी हिस्से विशेष रूप से चिंताजनक हैं, जहां आईएमडी ने इस अवधि के दौरान 10 से 11 हीटवेव दिनों की भविष्यवाणी की है। अधिकारियों ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

    लोगों से घर में अंदर रहने की सलाह

    लोगों से आग्रह किया गया है कि वह हाइड्रेटेड रहें, पीक ऑवर्स के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचें और घरों और कार्यस्थलों में उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें। आईएमडी ने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों जैसे कमजोर समूहों को भी यथासंभव घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- अगले छह दिन दिल्ली में चलेगी लू, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें कब मिलेगी राहत