विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनटीए ने यूजीसी-नेट के तीन पेपरों के लिए दोबारा परीक्षा की घोषणा की

Updated: Sun, 16 Aug 2026 10:17 PM (IST)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनटीए ने यूजीसी-नेट के तीन पेपरों की दोबारा परीक्षा की घोषणा की।

  2. इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी पेपरों में गलतियों की शिकायतों के बाद यह फैसला।

  3. पुनः परीक्षा 9 और 10 सितंबर को विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन पेपर, इंग्लिश, कामर्स और सोशियोलाजी के लिए दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है। इनमें कई गलतियों की शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला लिया गया।

इंग्लिश का पेपर नौ सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में होगा, जबकि कामर्स का पेपर उसी दिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक दूसरी शिफ्ट में होगा। सोशियोलाजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में होगा।

एनटीए ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता तय करने और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 87 विषयों में यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून के बीच आयोजित की थी।