विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिधूड़ी का दावा, आलाकमान कहे तो 24 घंटे में बना लेंगे दिल्ली में सरकार

By Edited By:
Updated: Sat, 19 Jul 2014 07:21 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने की अटकलों के बीच भाजपा विधायक रामवीर सिंह विधूड़ी ने दावा किया है कि पार्टी आलाकमान इजाजत दे तो हम 24 घंटे में सरकार बना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने की अटकलों के बीच भाजपा विधायक रामवीर सिंह विधूड़ी ने दावा किया है कि पार्टी आलाकमान इजाजत दे तो हम 24 घंटे में सरकार बना सकते हैं। बिधूड़ी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के सात नाराज विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि नंबर कोई समस्या नहीं है, लेकिन फैसला आलाकमान को करना है।

विधूड़ी ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान को उन विधायकों का नाम बता चुके हैं जो उनके संपर्क में है। उधर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि अगर ऐसी कोई स्थिति सामने आती है तो हम आकलन करेंगे। गौरतलब है कि पार्टी आलाकमान जोड़तोड़ कर सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है।

पढ़ें: दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद, भाजपा ने बंद नहीं किए दरवाज