विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समुद्र सेतु बनाने पर अक्टूबर में होगी श्रीलंका से बातचीत

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Sun, 20 Sep 2015 08:08 PM (IST)

भारत और श्रीलंका अब सड़क मार्ग से संपर्क स्थापित करने पर राजी हो गए हैं। द्वीप देश तक पहुंचने के लिए जल मार्ग और वायु मार्ग की जगह अब थल से संपर्क स्थापित करने की योजना है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका अब सड़क मार्ग से संपर्क स्थापित करने पर राजी हो गए हैं। द्वीप देश तक पहुंचने के लिए जल मार्ग और वायु मार्ग की जगह अब थल से संपर्क स्थापित करने की योजना है। थल संपर्क के लिए समुद्र में सेतु और सुरंग का निर्माण करने के संबंध में भारत और श्रीलंका 5.19 अरब डॉलर (341,243,000,000 रुपये) की सड़क परियोजना पर विचार करेंगे।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पिछले सप्ताह मोटर समझौते का विस्तार करने की योजना पर विचार किया था। बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ मोटर समझौता किया गया है। इस समझौते के दायरे में अन्य पड़ोसी मुल्कों को भी शामिल करने की योजना है।

पढ़ेंःश्रीलंका युद्ध अपराधों की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि भारत और श्रीलंका के बीच अक्टूबर महीने में होने जा रही सचिव स्तरीय बातचीत में सड़क परियोजना को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। श्रीलंका के तालाइमन्नार और भारत के धनुषकोडि के बीच समुद्र में सेतु और पानी के भीतर सुरंग का निर्माण कर 22 किलोमीटर की दूरी पाटने की योजना बनाई गई है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने इस परियोजना में खासी रुचि दिखाई है और इसके लिए 5.19 अरब डॉलर (341,243,000,000 रुपये) का कर्ज मुहैया कराने के लिए तैयार है। यही बैंक बांग्लादेश, भूटान, भारत और नेपाल (बीबीआइएन) मोटर वाहन समझौते के तहत बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए 8 अरब डॉलर (8,000,000,000 रुपये) का कर्ज देने पर सहमति जता चुका है।

पढ़ेंः श्रीलंका युद्ध अपराध मामले पर गरमाई तमिल सियासत