Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्रेन हादसों का डरावना REPORT CARD; ममता-नीतीश-लालू? आखिर किस रेल मंत्री के रहते हुईं सबसे ज्‍यादा दुर्घटनाएं

    By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 05:40 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूर्व रेलमंत्रियों-नीतीश कुमार ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की रेल दुर्घटनाओं का आंकड़ों सहित रिपोर्ट का ...और पढ़ें

    भारत के पूर्व रेलमंत्रियों-नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की रेल दुर्घटनाओं का रिपोर्ट कार्ड।
    भारत के पूर्व रेलमंत्रियों-नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की रेल दुर्घटनाओं का रिपोर्ट कार्ड।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। (Odisha Train Accident) ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस भीषण रेल हादसे के बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार को चौतरफा घेर रखा है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से लेकर रेल मंत्रालय तक पर सवाल खड़े किए हैं। कई विपक्षी नेताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

    विपक्षी नेताओं ने रेल मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की

    बालेश्वर में कोरोमंडल ट्रेन हादसे के बाद से ही विपक्षी दलों के नेता इसे सरकार की विफलता बताकर रेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। इस बीच भाजपा की ओर से संकेत दे दिया गया है कि पार्टी और सरकार पूरी तरह से अश्विनी वैष्णव के साथ हैं।

    भाजपा ने भारत के पूर्व रेलमंत्रियों-नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की रेल दुर्घटनाओं का आंकड़ों सहित रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सबसे पहली बार 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें रेल मंत्री बनाने का फैसला किया था। इसके बाद दोबारा उन्हें साल 2009 में रेल मंत्री बनाया गया। इनकी कार्यकाल के दौरान 54 रेल दुर्घटनाएं हुईं। बनर्जी के कार्यकाल में 839 बार ट्रेन डिरेल हुई थीं। वहीं, उनकी कार्यकाल के दौरान रेल हादसों में 1451 लोगों की मौत हुई थीं।

    नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान साल 1999 में गैसल में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। इस हादसे में 285 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद साल 2001 में एक बार फिर नीतिश कुमार को रेल मंत्री बनाया गया। बता दें कि उनके कार्यकाल के दौरान 79 ट्रेन हादसे हुए, जिसमें 1527 लोगों की मौत हो गई। उनके कार्यकाल में 1000 से ज्यादा बार ट्रेन डिरेल हुई थीं।

    लालू प्रसाद यादव

    लालू प्रसाद यादव को यूपीए सरकार में साल 2004 में रेल मंत्री बनाया गया। उनके कार्यकाल के दौरान 51 रेल हादसे हुए, जिनमें 1159 लोगों की जान गई। वहीं उनके कार्यकाल में 550 बार ट्रेन डिरेल हुई थीं।

    साल 1995-96 से लेकर 2022-23 तक हुए रेल हादसों की लिस्ट

    भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

    इस रेल हादसे पर भाजपा ने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए लिखा,पिछले सरकारों और वर्तमान सरकार में काफी अंतर है। जब ममता बनर्जी जैसी नेता रेल मंत्री थीं तो रेल हादसे के बाद वो सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए घटना स्थल पर जाती थी, लेकिन वर्तमान रेल मंत्री लगातार 30 घंटों तक घटना स्थल पर मौजूद रहे।"

    पार्टी ने आगे कहा,पिछले कुछ वर्षों में रेल ट्रैक के नवीनीकरण और मरम्मत पर रिकॉर्ड काम हुआ है। वर्ष 2022-23 में ही 5227 किलोमीटर ट्रैक पर काम हुआ। बीते दस वर्षों में कुल 37159 किलोमीटर ट्रैक का नवीनीकरण किया गया है। यह प्रतिवर्ष 3716 किलोमीटर का औसत है। इसकी तुलना में वर्ष 2013-14 में मात्र 2885 किलोमीटर ट्रैक का ही नवीनीकरण हुआ था।"

    साथ ही पार्टी ने दावा किया कि ब्राड गेज रूट से सभी मानवरहित क्रासिंग खत्म कर दी गई हैं। ट्रेनों को भिड़ंत से बचाने के लिए रेलवे रूटों पर तेजी से कवच सिस्टम लगाया जा रहा है। देशभर में रोड अंडर ब्रिज और रोड ओवर ब्रिज बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पुराने कोचों को सुरक्षित एलएचबी कोचों से बदला जा रहा है।