विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamare Baarah: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक, कहा- ट्रेलर में है आपत्तिजनक डायलॉग्स

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 13 Jun 2024 07:38 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह की 14 जून को रिलीज पर रोक लगा दी। ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक

HighLights

  1. देशभर में 14 जून को रिलीज होनी थी यह फिल्म
  2. SC ने बांबे हाई कोर्ट से याचिका पर जल्द से जल्द फैसला करने को कहा

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' की 14 जून को रिलीज पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने उन आरोपों पर संज्ञान लिया कि फिल्म इस्लामी आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं के लिए अपमानजनक है।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिकाकर्ता अजहर बाशा तंबोली की ओर से पेश अधिवक्ता फौजिया शकील की दलीलों पर संज्ञान लिया और बांबे हाई कोर्ट से याचिका पर जल्द से जल्द फैसला करने को कहा।

फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी तब तक रहेगी रोक

पीठ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाते हुए कहा कि हमने सुबह फिल्म का ट्रेलर देखा है और सभी आपत्तिजनक संवाद ट्रेलर में बरकरार हैं। शीर्ष अदालत ने बांबे हाई कोर्ट में याचिका का निपटारा होने तक फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। शकील ने कहा कि हाई कोर्ट ने अनुचित आदेश के जरिये फिल्म पर लगी रोक हटा दी।

कर्नाटक में लगा है प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को समिति गठित करने का निर्देश नहीं दे सकता था क्योंकि बोर्ड भी मुकदमे में एक पक्ष था। शीर्ष अदालत ने कहा कि पक्षकारों को अपनी सभी आपत्तियां हाई कोर्ट के समक्ष उठाने की छूट है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को कर्नाटक में पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः

Kuwait Fire: कब आएगा अग्निकांड में जान गंवाने वाले भारतीयों का शव? स्टैंड-बाय पर IAF, कुवैत के विदेश मंत्री ने भारत को दिया ये आश्वासन

NSA के पद पर बने रहेंगे अजित डोभाल, मोदी सरकार ने एक और अफसर का बढ़ाया कार्यकाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।