विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में भी ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आइडी’ की शुरुआत, छात्रों को मिलेगी जीवनभर की डिजिटल शैक्षणिक पहचान

Updated: Thu, 03 Sep 2026 02:53 AM (IST)

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अपार आइडी’ प्रत्येक छात्र को एक विशिष्ट और जीवनभर की डिजिटल शैक्षणिक पहचान प्रदान करेगी।

बंगाल में भी ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आइडी’ की शुरुआत

बंगाल में भी ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आइडी’ की शुरुआत

HighLights

  1. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘अपार’ के राज्यव्यापी कार्यान्वयन की घोषणा की

  2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल छात्रों को मिलेगी जीवनभर की डिजिटल शैक्षणिक पहचान

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ के माध्यम से घोषणा की कि भारत सरकार की ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आइडी’ पहल के तहत राज्य के स्कूली छात्रों के लिए ‘अपार’ यानी स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री का राज्यव्यापी कार्यान्वयन शुरू किया जा रहा है। यह पहल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अपार आइडी’ प्रत्येक छात्र को एक विशिष्ट और जीवनभर की डिजिटल शैक्षणिक पहचान प्रदान करेगी। इसके माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक अभिलेखों तक सुरक्षित पहुंच और उनके डिजिटल प्रबंधन को आसान बनाया जा सकेगा। साथ ही, विद्यार्थियों की शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने और आगे की पढ़ाई के अवसरों को सुगम बनाने में भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पारदर्शी और तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था पर जोर
शुभेंदु ने कहा कि छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से राज्य शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुलभ और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे बंगाल की आधुनिक और डिजिटल रूप से सशक्त शिक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।