Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Ajay: इजरायल से और 471 भारतीय लौटे स्वदेश, दिल्ली पहुंचते ही लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 10:05 PM (IST)

    Operation Ajay इजरायल से और 471 भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। रविवार की सुबह 197 और 274 लोगों का तीसरा व चौथा जत्था नई दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय मंत्री वीके ...और पढ़ें

    Operation Ajay: इजरायल से 471 भारतीय और लौटे स्वदेश, केंद्र सरकार का किया धन्यवाद
    Operation Ajay: इजरायल से 471 भारतीय और लौटे स्वदेश, केंद्र सरकार का किया धन्यवाद

    HighLights

    1. इजरायल से 471 भारतीय और लौटे स्वदेश
    2. रविवार सुबह 197 और 274 लोगों का तीसरा व चौथा जत्था पहुंचा नई दिल्ली
    3. केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व कौशल किशोर ने हवाई अड्डे पर भारतीयों का किया स्वागत

    पीटीआई, नई दिल्ली। Operation Ajay: इजरायल और हमास आतंकियों में चल रहे संघर्ष के बीच इजरायल में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन अजेय' के तहत दो उड़ानों से 471 और भारतीय स्वदेश पहुंचे। इस तरह अब तक 900 से अधिक यात्री वतन वापसी कर चुके हैं।

    भारत माता की जय के लगाए नारे

    इजरायल से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने नई दिल्ली में उतरते ही भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने आपरेशन अजेय को अच्छी पहल बताते हुए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

    सुबह दिल्ली पहुंची फ्लाइट

    तेल अवीव से पहुंची तीसरी व चौथी उड़ानें रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में उतरीं। एक उड़ान एयर इंडिया द्वारा और दूसरी स्पाइसजेट द्वारा संचालित की गई थी। अब तक आपरेशन अजेय के तहत कुल चार उड़ानें इजरायल से भारतीयों को ला चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: हमास के साथ जंग में इजरायल को मिला ब्रिटेन का साथ, सुनक बोले- मैं ब्रिटिश यहूदी समुदाय के साथ खड़ा हूं

    सुबह सात बजे दिल्ली पहुंची चौथी फ्लाइट

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को कहा कि 197 यात्रियों के साथ तीसरी उड़ान सुबह करीब चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। इस उड़ान से पहुंचे भारतीय नागरिकों का स्वागत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया। इसके बाद 274 यात्रियों को लेकर चौथी फ्लाइट सुबह सात बजे नई दिल्ली पहुंची। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने हवाई अड्डे पर इन भारतीयों का स्वागत किया।

    विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

    विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर पोस्ट कर उड़ानें पहुंचने की जानकारी दी और साथ ही यात्रियों की तस्वीरें भी साझा कीं। एयर इंडिया द्वारा संचालित तेल अवीव से दो चार्टर्ड उड़ानें शुक्रवार और शनिवार को कुल 435 से अधिक यात्रियों को लेकर आई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IMEC Project: भारत-मध्य एशिया कॉरिडोर पर इजरायल विवाद का साया, 60 दिनों के भीतर होनी थी सदस्य देशों की पहली बैठक

    इजरायल से 906 भारतीय वापस पहुंचे स्वदेश 

    बता दें कि केंद्र सरकार ने उन भारतीयों की वापसी की सुविधा के लिए ये उड़ानें शुरू की गई हैं, जोकि इजरायल से स्वदेश वापसी चाहते हैं। इजरायल में करीब 18 हजार भारतीय थे, जिनमें से 906 वापसी कर चुके हैं।