Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Ajay: ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट से 235 लोग पहुंचे भारत, अब तक 447 भारतीयों की इजरायल से निकासी

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 07:41 AM (IST)

    ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 235 भारतीय नागरिक सवार थे जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया है। ऑपर ...और पढ़ें

    इजरायल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।
    इजरायल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

    एएनआई, नई दिल्ली। ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 235 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया है। ऑपरेशन अजय के तहत अब तक 447 भारतीयों की इजरायल से निकासी हुई है।

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों का किया स्वागत

    केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन ने एयरपोर्ट पर इजरायल से वापस लौटे लोगों का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दूसरी फ्लाइट से लौटे लोगों का स्वागत किया। भारतीय नागरिकों ने इजरायल से वापस लाने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

    फ्लाइट ने शुक्रवार रात भरी थी उड़ान

    बता दें कि ऑपरेशन अजय के तहत दूसरी फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार (इजरायल) शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। इजरायल से भारतीयों को निकालने का अभियान अभी जारी रहेगा। इजरायल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: महायुद्ध की आशंका! गाजा में घुसी इजरायली सेना, नेतन्याहू बोले- यह तो बस शुरुआत है; हमास का होगा खात्मा

    पहली फ्लाइट से 212 भारतीय पहुंचे थे स्वदेश

    इससे पहले इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहली चार्टर फ्लाइट गुरुवार देर शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हुई थी और शुक्रवार सुबह भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची। पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिक सवार थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा में खूनी रात... हमास पर कहर बनकर टूटी इजरायली सेना, 3100 लोगों की मौत; चारों तरफ केवल चीख-पुकार