Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को किया धुआं-धुआं; 5 तस्वीरों में देखे PAK में मची तबाही का मंजर

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 13 May 2025 08:37 PM (IST)

    प्राइवेट सैटेलाइट कंपनी मैक्सार ने कुछ तस्वीरें जारी की है जिसमें देखा जा सकता है कि भारत के हमलों में पाकिस्तानी एयरबेस को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। ...और पढ़ें

    भारत ने पाकिस्तान के पांच एयरबेस किए तबाह। फोटो सोर्स: एएनआई)
    भारत ने पाकिस्तान के पांच एयरबेस किए तबाह। फोटो सोर्स: एएनआई)

     एएनआई, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत पर ड्रोन, मिसाइलों से हमले किए। हालांकि, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को तबाह कर दिया।

    वायु सेना ने हवाई हमला करते हुए पाकिस्तान के रहीम यार खान एयरबेस पर जबरदस्त बमबारी की है। यह एयरबेस पाकिस्तान वायु सेना का प्रमुख केंद्र है। इतना ही नहीं, भारतीय वायु सेना ने चकवाल एयरबेस पर भी हमला किया।

    इसी बीच मंगलवार को प्राइवेट सैटेलाइट कंपनी मैक्सार ने कुछ तस्वीरें जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारत के हमलों में पाकिस्तानी एयरबेस को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

    पाकिस्तान के तबाही के पांच सबूत

    पहली तस्वीर सुक्कुर एयरबेस की है। पहली तस्वीर हमले से पहले की है। दूसरी तस्वीर हमले के बाद की है। बता दें कि ये एयरबेस कराची और हैदराबाद के बीच मौजूद है। इस एयरबेस से F-16 A/B Block 15 ADF जैसे फाइटर जेट्स संचालित किए जाते हैं। यह पाकिस्तान की साउदर्न एयर कमांड का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    दूसरी तस्वीर, रावलपिंडी में मौजूद नूर खान एयर बेस की है। इसे पहले चकला एयरबेस के नाम से जाना जाता था। यह बेस वीआईपी मूवमेंट और सैन्य लॉजिस्टिक अभियानों का मुख्य केंद्र है। इस एयरबेस को पाकिस्तान वायुसेना की ‘लाइफलाइन’ माना जाता है।

    तीसरी तस्वीर, पीएएफ बेस मुशाफ,सरगोधा की है।

    चैथी तस्वीर, भोलारी एयर बेस की है।

    पांचवी तस्वीर, पीएएफ बेस शाहबाज, जैकोबाबाद की है। ये एयरबेस एफ-16 विमानों का सेंटर है। इस एयरबेस पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन विमानों का भी केंद्र कहा जाता हैं।

    ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने किया आतंकियों का सफाया 

    22 अप्रैल को पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

    खबरें और भी

    आतंकियों पर हुई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में आकर भारत के खिलाफ 400 से ज्यादा ड्रोन हमले किए। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब दिया। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर जबरदस्त बमबारी की। चार दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता हुआ।

    यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद नहीं हुआ ट्रेड का जिक्र', भारत ने सीजफायर पर ट्रंप के दावे को नकारा