Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Padma Awards: पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेता चिरंजीवी; नृत्यांगना वैजयंतीमाला समेत कुल पांच पद्म विभूषण से सम्मानित

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 01:32 AM (IST)

    Padma Awards 2024 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों को प्रदान ...और पढ़ें

    पद्म पुरस्कारों का एलान ( फाइल फोटो )
    पद्म पुरस्कारों का एलान ( फाइल फोटो )

    एजेंसी, नई दिल्ली। Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2024 के लिए 132 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है जिसमें पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।

    बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, अभिनेता चिरंजीवी, भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और सुलभ इंटरनेशनल के दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

    पूर्व राज्यपाल राम नाईक सहित 17 हस्तियों को पद्म भूषण

    उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, गायिका उषा उत्थुप, प्यारेलाल शर्मा सहित 17 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

    पारवती बरुआ सहित इन नायकों को पद्मश्री

    देश की पहली महिला हाथी महावत पारवती बरुआ, जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव और सरायकेला खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मु सहित 34 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 

    पद्मश्री पुरस्कार का एलान:

    नाम सम्मान
    पारवती बरुआ (असम) पद्मश्री
    चामी मुर्मु (झारखंड) पद्मश्री
    जागेश्वर यादव (छत्तीसगढ़) पद्मश्री
    गुरविंदर सिंह (हरियाणा) पद्मश्री
    सत्यनारायण बेलेरी (केरल) पद्मश्री
    के चेल्लम्मल (अंडमान निकोबार) पद्मश्री
    संगथंकिमा (मिजोरम) पद्मश्री
    हेमचंद मांझी (छत्तीसगढ़) पद्मश्री
    यानुंग जामोह लेगो (अरुणाचल प्रदेश) पद्मश्री
    सोमन्ना (कर्नाटक) पद्मश्री
    प्रेमा धनराज (कर्नाटक) पद्मश्री
    उदय विश्वनाथ देशपांडे (महाराष्ट्र) पद्मश्री
    येज़्दी मानेकशॉ इटालिया (गुजरात) पद्मश्री
    शांतिदेवी पासवान और शिवन पासवान (बिहार) पद्मश्री
    रतन कहार (पश्चिम बंगाल) पद्मश्री
    अशोक कुमार बिस्वास (बिहार) पद्मश्री
    बालकृष्णम सदानम पुथिया (केरल) पद्मश्री
    उमा महेश्वरी डी (आंध्र प्रदेश) पद्मश्री
    गोपीनाश स्वैन (ओडिशा) पद्मश्री
    स्मृति रेखा चकमा (त्रिपुरा) पद्मश्री
    ओम प्रकाश शर्मा (मध्य प्रदेश) पद्मश्री
    नारायणन ईपी (केरल) पद्मश्री
    भागवत पधान (ओडिशा) पद्मश्री
    सनातन रुद्र पाल (पश्चिम बंगाल) पद्मश्री
    बदरप्पन एम (तमिलनाडु) पद्मश्री
    जॉर्डन लेप्चा (सिक्किम) पद्मश्री
    माचिहान सासा (मणिपुर) पद्मश्री
    गद्दाम सम्मैया (तेलंगाना) पद्मश्री
    जानकीलाल (राजस्थान) पद्मश्री
    दसारी कोंडप्पा (तेलंगाना) पद्मश्री
    बाबू राम यादव (उत्तर प्रदेश) पद्मश्री
    नेपाल चंद्र सूत्रधार (पश्चिम बंगाल) पद्मश्री