Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup में करारी हार के बाद पाकिस्तान में लताड़, भारत में आई मीम्स की बाढ़

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 04:08 AM (IST)

    भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को कोलंबो में करारी शिकस्त दी। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ढेर हो गई। भार ...और पढ़ें

    भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदा 114 पर ढेर हुई टीम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदा 114 पर ढेर हुई टीम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को कोलंबो के R Premadasa Stadium में खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई।

    पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 18 ओवर में ऑलआउट हो गई। किसी भी प्रमुख बल्लेबाज की ओर से बड़ी पारी नहीं आई। शुरुआत से ही टीम दबाव में नजर आई।

    पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

    पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी

    पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद सैम अयूब भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और जल्दी पवेलियन लौट गए।

    भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार यॉर्कर डालकर अयूब को बोल्ड किया। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान की टीम संभल नहीं पाई और 12 ओवर के भीतर ही 7 विकेट गंवा दिए। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह अक्षर पटेल की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए। उनसे टीम को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए।

    सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

    मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हुई। खासकर बाबर आजम को लेकर कई व्यंग्यात्मक मीम्स शेयर किए गए। 'रियल धुरंधर' जैसे मीम्स तेजी से वायरल हुए। फैंस ने सवाल उठाए कि क्या बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए, क्योंकि हाल के बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

    इस तरह टी20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले में भारत ने पूरी तरह दबदबा दिखाया और पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

    दुनिया देखेगी भारत के AI की ताकत... इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में 16 देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मिलेंगे पीएम मोदी