विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

By kishor joshiEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 08:25 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 31 Oct 2016 04:00 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ के मेंढर सेक्टर में गोलीबारी की है।

News Article Hero Image

जम्मू (पीटीआई)। पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर स्थित पुंछ सेक्टर के मेंढर में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की इस हरकत का सेना द्वारा माकूल जवाब दिया जा रहा है पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के मेंढ़र स्थित बाला कोट गांव में भी सीजफायर उल्लंघन किया गया। इस सीजफायर उल्लंघन में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं जिन्हें उधमपुर के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी में मेंढर के गोलाट गांव की एक महिला की भी मौत हो गई है।

Pics: सीमा पर पाक की फायरिंग, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भी पाक ने बीएसएफ की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे गए जिसका बीएसएफ ने कड़ा जवाब दिया।

वीर शहीद जवान कोली नितिन सुभाष को नमन, देखें तस्वीरें

बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र पारिक ने बताया, "जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में रात 8 बजे बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर में दो स्थानों पर गोलीबारी करना शुरू कर दी। उन्होंने सुचेतगढ़ इलाके में मोर्टार भी दागे।" उन्होंने कहा कि बीएसएफ पाकिस्तानी गोलीबारी का का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पढ़ें- जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और कंडी में सेना की आतंकियों से मुठभेड़

जम्मू, सांबा, और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर की गोलाबारी के बाद सुबह आठ बजे से शांति थी। पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार रात जम्मू क्षेत्र के सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में संघषर्विराम का उल्लंघन किया। पारिक ने बताया, "पाकिस्तान की ओर से आर एस पुरा सेक्टर में रात के नौ बजकर 15 मिनट से गोलीबारी शुरू हुई, जो तड़के तीन बजे तक रुक-रुककर होती रही। पाक रेंजर्स ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार बम दागे, हालांकि ये गोलीबारी बहुत प्रभावी नहीं थी।"

पढ़ें- सीमा पर पाक की ओर से लगातार फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 15 रेंजर्स ढेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।