Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वक्फ बोर्ड, वन नेशन-वन इलेक्शन और AI... राष्ट्रपति के अभिभाषण में क्या रहा खास? 10 बड़ी बातें

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 12:41 PM (IST)

    Parliament Budget Session 2025 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अभिभाष ...और पढ़ें

    Parliament Budget Session 2025: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)
    Parliament Budget Session 2025: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने इसरो को 100वें मिशन के लिए बधाई दी।
    2. देशवासियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है: राष्ट्रपति
    3. आज के समय भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है: राष्ट्रपति

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Parliament Budget Session 2025। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से हुई। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। 

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही। राष्ट्रपति मुर्मु ने देश के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। आइए पढ़ें राष्ट्रपति मुर्म के अभिभाषण की 10 महत्वपूर्ण बातें।

    आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता में विश्व के लिए आदर्श बना भारत

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा," देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।" उन्होंने आगे कहा, वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता का स्तम्भ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।"

    सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,"वन नेशन वन टैक्स का फायदा देश के हर राज्यों को मिल रहा है। देश को ग्लोबल इनोवेशन पावर बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है। देश में मातृभाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मजबूत बनाया।"

    ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ

    राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा,"हमारी सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी है। सरकार का नारी सशक्तीकरण पर जोर है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। सरकारी योजनाओं से गरीबों का सम्मान बढ़ रहा है। ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।"

    खबरें और भी

    हमारी सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा,"देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।"

    सरकार ने वक्फ बोर्ड जैसे मुद्दों पर बड़े फैसले लिए

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,"वक्फ बोर्ड और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है।"

    हमारी सरकार ने  'भारत AI मिशन' शुरू किया  

     राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,"वह दिन दूर नहीं जब भारत अपना मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान लॉन्च करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के योगदान को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने 'भारत AI मिशन' शुरू किया है।"

    'महाकुंभ में घटी दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं' 

    हाल ही में महाकुंभ में संगम हादसे का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,"ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का त्योहार है. भारत और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।''

    देश में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया

    रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग और सफाई कर्मचारियों को आसान लोन मुहैया कराने के लिए पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया है। पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया।

    कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,"कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया गाया। कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।"

    देशवासियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा 

    राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,"मेरी सरकार ने Ease of doing business को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दशकों तक हमारे देश के रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले भाई-बहन बैंकिंग व्यवस्था से बाहर रहे। आज उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है।"

    यह भी पढ़ें: Parliament Budget Session LIVE: गरीबों को घर, युवाओं को रोजगार और महाकुंभ हादसे का जिक्र... राष्ट्रपति ने अभिभाषण में और क्या-क्या कहा?