Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Breach: किसी ने की फांसी की मांग तो किसी को नहीं थी खबर... लोकसभा में उत्पात मचाने वाले चारों आरोपियों के परिजन आए सामने

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 07:30 PM (GMT+05:30)

    बुधवार को संसद के निचले सदन में एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन हुआ।कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग में से एक लोकसभा के अंदर कूद गया और जमकर हं ...और पढ़ें

    लोकसभा में उत्पात मचाने वाले चारों आरोपियों के परिजन आए सामने (Image: Jagran)
    लोकसभा में उत्पात मचाने वाले चारों आरोपियों के परिजन आए सामने (Image: Jagran)

    पीटीआई, मैसुर। Lok Sabha Security Breach: 'अगर मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे फांसी दे दो'लोकसभा कक्ष में कूदने वाले दो व्यक्तियों में से एक के पिता ने यह बयान दिया है। हालांकि, आोरपी मनोरंजन डी के पिता देवराजे गौड़ा ने दावा किया कि उनका बेटा ईमानदार और सच्चा है और हमेशा समाज के लिए अच्छा करना चाहता है।

    दरअसल, बुधवार को संसद के निचले सदन में एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन हुआ। चल रही कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग में से एक लोकसभा के अंदर कूद गया और जमकर हंगामा किया। साथ ही कलर बॉम्ब से पूरे संसद को धुआं-धुआं कर दिया।

    अगर मेरे बेटे ने कुछ गलत किया तो...

    आरोपी मनोरंजन के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर मेरे बेटे ने अच्छा किया तो ठीक है लेकिन अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे फांसी पर लटका दो। वह मेरा बेटा नहीं है। (अगर उसने गलत किया है)। वह संसद हमारी है। आप जैसे लोगों ने ही इसे बनाया है। इसे बनाने में महात्मा गांधी, नेहरू जैसे नेताओं ने कड़ी मेहनत की थी। जो कोई भी यह (हमला) करता है वह निंदनीय है। हम इसे स्वीकार नहीं करें।

    उन्होंने आगे कहा कि मेरा बेटा एक अच्छा लड़का है। वह ईमानदार और सच्चा है। उसकी एकमात्र इच्छा समाज के लिए अच्छा करना और समाज के लिए बलिदान देना है। वह स्वामी विवेकानंद की किताबें पढ़ता था। मुझे लगता है कि इन किताबों को पढ़ने के बाद उसके मन में ऐसे विचार विकसित हुए। यह समझना मुश्किल है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था। मेरे बेटे ने 2016 में बीई (बैचलर इन इंजीनियरिंग) पूरा किया और खेत की देखभाल कर रहा था। उसने दिल्ली और बेंगलुरु की कुछ कंपनियों में भी काम किया।'

    खबरें और भी

    सागर शर्मा की मां का दावा 

    दर्शक दीर्घा से सदन में सांसदों की बैठने की जगह पर कूदने वाला अन्य आरोपी सागर शर्मा था। इस घटना के बाद सागर की मां ने दावा किया कि सागर घर में यह कहकर निकला था कि वह दिल्ली में किसी धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा है। बताया गया कि सागर बैटरी रिक्शा चलाता है और उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं।

    नीलम के घरवालों को नहीं था पता कुछ...

    सदन के अंदर तो हंगामा हुआ ही, वहीं सदन के बाहर भी दो लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इनमें अमोल शिंदे और नीलम का नाम शामिल है। बता दें कि नीलम जींद जिले के उचाना के एक गांव की रहने वाली है।

    नीलम द्वारा सदन के बाहर हंगामा मचाने पर उनके छोटे भाई ने ANI से कहा 'हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है। वह सोमवार हमसे मिलने आई थी और कल लौटी है। वह BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET उत्तीर्ण किया है। उन्होंने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था।'

    सुरक्षा का उल्लंघन

    मैसूर के रहने वाले मनोरंजन और एक अन्य व्यक्ति सागर शर्मा सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए और कनस्तरों से पीले रंग का धुआं छोड़ा, जिससे संसद सदस्यों में घबराहट फैल गई। सांसदों द्वारा काबू किए जाने से पहले उन्होंने नारे भी लगाए थे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में आया ग्रुरुग्राम कनेक्शन? हाउसिंग बोर्ड कालोनी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें: क्रिप्टो घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को ट्रांसफर की सभी FIR, दिल्ली की CBI कोर्ट में सुनवाई करने का निर्देश