विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोलने की कोशिश, इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट का है मामला

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Updated: Wed, 20 Sep 2023 03:56 PM (IST)

दिल्ली से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री द्वारा उड़ान भरने से पहले आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोलने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद यात्री को ...और पढ़ें

यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोलने की कोशिश
यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोलने की कोशिश

HighLights

  1. यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोलने की कोशिश
  2. इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट का है मामला
  3. पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की उड़ान में मंगलवार रात एक पुरुष यात्री ने उड़ान भरने से पहले आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोलने की कोशिश की।

न्यूज एजेंसी PTI द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक बयान में, एयरलाइन ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, यात्री को चालक दल द्वारा अनियंत्रित घोषित कर दिया और चेन्नई पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

बता दें कि यह घटना दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट 6E 6341 में हुई। यात्री ने उड़ान भरने से पहले आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोलने की कोशिश की। बयान में कहा गया है कि इस दौरान उड़ान की सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया।

मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: 'क्या बिल पर आम सहमति बनी?': महिला आरक्षण बिल पर केंद्र से DMK नेता कनिमोझी का सवाल

यह भी पढ़ें- कर्नाटक HC ने बेंगलुरु ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव की अनुमति देने से किया किनारा, कहा- अधिकारी लेंगे निर्णय