केरलम: एलडीएफ की हार के बाद पिनरायी विजयन ने छोड़ा सीएम आवास, किराए के घर में हुए शिफ्ट
केरलम विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने अपना आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस खाली कर दिया ...और पढ़ें

केरलम में एलडीएफ की हार के बाद किराए के मकान में गए विजयन (फाइल फोटो)
HighLights
एलडीएफ की हार के बाद विजयन ने दिया इस्तीफा।
मुख्यमंत्री आवास क्लिफ हाउस छोड़कर किराए के घर में गए।
तिरुअनंतपुरम के बेकरी जंक्शन पर नए निवास में पहुंचे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम के विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की करारी हार के बाद वरिष्ठ सीपीआइ (एम) नेता पिनरायी विजयन सोमवार को किराए के मकान में रहने चले गए। उन्होंने चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
दिल्ली में सीपीआइ (एम) की पोलित ब्यूरो की बैठक में भाग लेने के बाद विजयन सोमवार रात तिरुअनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के मकान में पहुंचे। उनके दामाद और पूर्व मंत्री पीए मोहम्मद रियास और वरिष्ठ पार्टी नेता वी शिवकुट्टी ने नए निवास पर उनका स्वागत किया।
विजयन ने चुनाव परिणामों के बाद केरल के मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास क्लिफ हाउस खाली कर दिया था। हालांकि, सीपीआइ (एम) ने उन्हें पार्टी के स्वामित्व वाले अपार्टमेंट में रहने की पेशकश की थी, लेकिन विजयन संभवत: अपने परिवार के साथ किराए के दो मंजिला मकान में रहेंगे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)