यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आपका नाम तो चंद्र से जुड़ा...', चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद PM ने ISRO प्रमुख को किया फोन; VIDEO आया सामने
भारत ने चंद्रमा पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने ISRO प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ...और पढ़ें

HighLights
- चंद्रयान की लैंडिंग के बाद पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
- इसरो चीफ को फोन कर कहा आपका नाम चंद्र से जुड़ा हुआ है
नई दिल्ली, एएनआई। भारत ने चंद्रमा पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने ISRO प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर दक्षिण अफ्रीका से फोन किया और बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, '' आपका तो नाम सोमनाथ और सोमनाथ नाम चंद्रमा से जुड़ा हुआ है और इसलिए आपके परिवारवाले भी आज बहुत आनंदित होंगे।"
#WATCH | Johannesburg, South Africa | Immediately after the success of Chandrayaan-3, PM Narendra Modi telephoned ISRO chief S Somanath and congratulated him. pic.twitter.com/NZWCuxdiXw
— ANI (@ANI) August 23, 2023
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''मेरी तरफ से आपको आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और सबको मेरी तरफ से अभिनंदन कर दीजिए। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबको बेंगलुरु में भी बधाई दूंगा।''
गर्व से चौड़ा हर भारतीय का सीना- पीएम
चंद्रयान-3 मिशन के बाद प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। इस दौरान भी उन्होंने मिशन सफल होने को लेकर इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की थी। पीएम ने संबोधन में कहा था कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत एकलौता देश
चंद्रयान मिशन के बाद इसरो प्रमुख ने वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इसरो प्रमुख ने कहा था कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रचा है।
खबरें और भी
बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। साउथ पोल पर आज से पहले किसी भी देश ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।