Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2017 में फेसबुक पर सर्वाधिक चर्चित सांसद रहे PM मोदी और सचिन

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jan 2018 08:45 AM (IST)

    फेसबुक ने 1 जनवरी, 2017 से 31 दिसंबर, 2017 के दौरान भारत में मंत्रालयों और राजनीतिक दलों के शीर्ष फेसबुक पेज के बारे में रिपोर्ट जारी की है। ...और पढ़ें

    2017 में फेसबुक पर सर्वाधिक चर्चित सांसद रहे PM मोदी और सचिन
    2017 में फेसबुक पर सर्वाधिक चर्चित सांसद रहे PM मोदी और सचिन

    नई दिल्ली (आइएएनएस)। फेसबुक पर साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा सदस्य के रूप में और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के रूप में सर्वाधिक चर्चित रहे। फेसबुक ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने एक जनवरी, 2017 से 31 दिसंबर, 2017 की अवधि में भारत में सरकारी निकायों, मंत्रालयों और राजनीतिक दलों के शीर्ष फेसबुक पेज के बारे में रिपोर्ट जारी की है।

    इस रिपोर्ट में फेसबुक ने भारत की संसद के अधीन शीर्ष सरकारी निकायों, केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संघ शासित प्रदेशों और राजनीतिक दलों के पेज को अलग-अलग बांटा है। राज्य सरकार और संघ शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे अधिक चर्चित रहे। इसमें दूसरे स्थान पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रहीं।

    राजनीतिक दलों में भाजपा पहले और आप दूसरे नंबर पर

    राजनीतिक दलों में भाजपा फेसबुक पर सबसे अधिक लोकप्रिय पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस इस सूची में तीसरे स्थान पर रही। दूसरा स्थान आम आदमी पार्टी ने हासिल किया है। फेसबुक पर माई गवर्नमेंट इंडिया सरकारी पहल के रूप में सबसे अधिक चर्चा में रहा। वहीं सैन्य बलों में भारतीय सेना के बारे में अधिक चर्चा की गई।

    शीर्ष निकायों की बात की जाए, तो पीएमओ इंडिया फेसबुक पर सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्रालय का पेज रहा।

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया का सही इस्तमाल, फेसबुक के जरिए मिली खोई बिटिया

    यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दक्षिण अफ्रीकी परिवार ने खोजा पूर्वजों का गांव

     

    खबरें और भी