Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत-बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध', पीएम मोदी ने तारिक रहमान से की फोन पर बातचीत

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 04:50 PM (IST)

    पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बांग्लादेश चुनाव में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। फोन पर हुई बातचीत में, पीएम ने दोनों देशों के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने BNP प्रमुख तारिक रहमान से बात की। पीएम ने रहमान को जीत की बधाई दी। 

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मिस्टर तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।'

    पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई 

    पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया।

    दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।'

    DDDDDDDDDDDDDD

    बांग्लादेश चुनाव के नतीजे

    बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में BNP ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रथोम ओलो के मुताबिक BNP+ ने 299 सीटों में से 212 सीटें हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। अभी तक 297 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। वहीं जमात -ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पर्तिय्प्न के गठबंधन को अभी तक सिर्फ 77 सीटें मिली हैं।