Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: पीएम मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हमले को बताया दुखद, व्यक्त किया शोक

    By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 02:15 PM (IST)

    पीएम मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले को लेकर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों के म ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले को लेकर शोक व्यक्त किया है।
    पीएम मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले को लेकर शोक व्यक्त किया है।

    HighLights

    1. युद्ध में लोगो की मौत पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक।
    2. अल अहली अस्पताल पर हमले में 500 से ज्यादा की मौत।
    3. पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना।

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले को लेकर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों के मारे जाने की दुखद घटना से गहरा सदमा लगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है, हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।

    अब तक हजारों लोगों की मौत

    पीएम मोदी ने आगे लिखा इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में भारी संख्या में आम लोगों की मौत चिंता का विषय है। इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। दरअसल, दोनों के देशों के बीच जारी जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही बड़ी तादाद में लोग घायल हैं और उन्हें विस्थापित होना पड़ा है।

    यह भी पढ़ें: Gaza Hospital Blast: गाजा अस्पताल विस्फोट पर भड़का संयुक्त राष्ट्र, X पोस्ट पर इजरायल के लिए कही ये बात

    विरोध के स्वर बुलंद

    इस बीच मंगलवार को गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हवाई हमले ने विरोध के स्वर बुलंद कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक इस हमले की निंदा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अस्पताल पर हुए हमले में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस घटना ने इजरायल की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है।

    एक तरफ जहां फलस्तीन हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहरा रहा है, वहीं इजरायल ने दावा किया है कि यह हमला फलस्तीन में संचालित आतंकि संगठन Islamic Jihad द्वारा किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: एक हवाई हमला और पलटी जंग की चाल, कौन है इजरायल की छवि को चोट पहुंचाने वाला Islamic Jihad?

    खबरें और भी