विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील, NDA की बैठक में हुआ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

Published: Tue, 03 Feb 2026 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 03 Feb 2026 08:16 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद, बजट सत्र से पहले दिल्ली में आयोजित NDA ...और पढ़ें

NDA की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते सभी सांसद। फोटो - एएनआई

NDA की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते सभी सांसद। फोटो - एएनआई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अमेरिका के साथ सफल ट्रेड डील करने पर राजग नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को बधाई दी और भव्य स्वागत किया। संसद परिसर में राजग सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अमेरिका-भारत डील का बड़ा फैसला बताया, जिसका लाभ हर भारतीय को होगा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा देशहित में काम करती है। राजग सांसदों की बैठक पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का माला पहचानकर स्वागत किया गया।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजु के अनुसार राजग सांसदों यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ डील के लिए प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय उत्पादकों, निर्माताओं, उद्योगों और निर्यातकों की स्थिति मजबूत होगी। वहीं प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों को बताया कि डील से भारतीय सामानों पर केवल 18 फीसद का टैरिफ लगेगा।

देश में उत्साह का वातावरण

रिजिजू ने कहा कि जिस तरह से डील को लेकर पूरे देश में उत्साह का वातावरण है, वहीं राजग सांसदों में देखने को मिला। खासतौर पर नौ ट्रेड डील को सांसदों ने सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। ये नौ ट्रेड डील में 39 देश शामिल हैं, जो सभी विकसित देश हैं। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने बजट के साथ-साथ ट्रेड डील के बारे में सांसदों को बताते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर देशहित में काम करती है।

जनहित राजनीति पर ध्यान केंद्रीत

देवड़ा ने कहा कि यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ ट्रेड डील का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। किरन रिजिजु के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने राजग सांसदों को जनहित राजनीति पर ध्यान केंद्रीत करने का सुधाव दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा से लेकर स्थानीय चुनावों तक राजग को मिल रही जीत इसी का परिणाम है। जीत के बाद बैठने की जरूरत नहीं है, बल्कि अच्छे कामों में जुटना जरूरी है।

विकसित भारत का विजन

उन्होंने सांसदों को विस्तार से बताया कि संसदीय और जन कल्याण के कार्यों को कैसे जारी रखा जाए। उन्होंने सभी राजग घटकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की जरूरत बताई। लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अनुसार प्रधानमंत्री ने बजट के बारे में सांसदों के विस्तार से चर्चा की। वहीं जेडीएस नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि राजग की बैठक विकसित भारत के विजन को पूरा करने और भारत की आर्थिक साझोदारी को मजबूत करने के लिए एकजुट प्रतिबद्धता को दिखाता है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा

बता दें कि ट्रंप ने बीती रात को पोस्ट शेयर करते हुए इस ट्रेड डील की जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील को हरी झंडी दिखा दी है। अमेरिका ने भारत पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है।"