विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: 'भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनेगा G-20 शिखर सम्मेलन', Mann Ki Baat के 104वें एपिसोड में बोले PM मोदी

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 27 Aug 2023 03:32 PM (IST)

पीएम मोदी (PM Modi) ने आज मन की बात (Mann Ki Baat) के 104वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान ...और पढ़ें

Mann Ki Baat के 104वें एपिसोड में बोले PM मोदी (फाइल फोटो)
Mann Ki Baat के 104वें एपिसोड में बोले PM मोदी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का पीएम मोदी ने किया जिक्र।
  2. पीएम ने कहा- 'दुनियाभर से आए प्रतिनिधियों ने देखी देश की कलात्मक विविधता'
  3. G-20 सम्मलेन को मिलकर सफल बनाएं- पीएम मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी (PM Modi) ने आज मन की बात (Mann Ki Baat) के 104वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का भी जिक्र किया। पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनेगा G-20- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सितंबर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रहे जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन (G-20 Leaders Summit) के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक वैश्विक संगठन राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

'इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी का गवाह बनेगा जी-20'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में यह कार्यक्रम जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी का गवाह बनेगा। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा समावेशी मंच बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही अफ़्रीकी संघ भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफॉर्म तक पहुंची।

'60 शहरों में 200 बैठकों का हुआ आयोजन'

पीएम ने मन की बात के दौरान कहा कि पिछले साल बाली में भारत को G-20 की अध्यक्षता मिलने के बाद से अब तक इतना कुछ हुआ है, जो हमें गर्व से भर देता है। दिल्ली में बड़े-बड़े कार्यक्रमों की परंपरा से हटकर, हम इसे देश के अलग-अलग शहरों में ले गए। देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। G-20 प्रतिनिधी जहां भी गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

'दुनियाभर से आए प्रतिनिधियों ने देखी देश की कलात्मक विविधता'

उन्होंने कहा कि G-20 में आए हर प्रतिनिधि हमारे देश की कलात्मक विविधता को देखकर भी बहुत हैरान हुए। ऐसा ही एक शानदार कार्यक्रम सूरत में आयोजित किया गया। वहां हुए ‘साड़ी Walkathon’ में 15 राज्यों की 15,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम से सूरत की कपड़ा उद्योग को तो बढ़ावा मिला ही। साथ ही वोकल फॉर लोकल’ को भी बल मिला और लोकल के लिए ग्लोबल होने का रास्ता भी बना।

'G-20 सम्मलेन को मिलकर सफल बनाएं'

पीएम ने कहा कि श्रीनगर में G-20 की बैठक के बाद कश्मीर के पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मैं, सभी देशवासियो को कहूंगा कि आइए, मिलकर G-20 सम्मलेन को सफल बनाएं, देश का मान बढ़ाएं। बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान के अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला है। जिसमें दुनियाभर के कई राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।