Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi in ISRO Centre: 'मेरा तन-मन खुशियों से भर गया', इसरो सेंटर में चंद्रयान 3 की सफलता पर बोले पीएम मोदी

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 08:11 AM (IST)

    PM Modi in ISRO Centre ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी ने आज इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित किया। पीएम ने वैज्ञानिकों से मिलकर उन्हें चंद्रयान-3 ...और पढ़ें

    PM Modi in ISRO Centre इसरो सेंटर में बोलते हुए पीएम मोदी।
    PM Modi in ISRO Centre इसरो सेंटर में बोलते हुए पीएम मोदी।

    बेंगलुरु, एजेंसी। PM Modi in ISRO Centre ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी ने आज इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम ने वैज्ञानिकों से मिलकर उन्हें चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। इसरो की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विज्ञान और भविष्य में विश्वास करने वाले दुनिया भर के लोग भारत की उपलब्धि पर उत्साह से भरे हुए हैं।

    PM बोले- मेरा तन-मन खुशियों से भरा

    Chandrayaan 3 की टीम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,

    आज, मैं एक अलग स्तर की खुशी महसूस कर रहा हूं। ऐसे अवसर बहुत कम होते हैं। इस बार, मैं बहुत बेचैन था, मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन आपके साथ था।

    "जय विज्ञान जय अनुसंधान" का लगाया नारा

    इससे पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु पहुंचने के बाद एचएएल हवाई अड्डे के बाहर "जय विज्ञान जय अनुसंधान" का नारा लगाया। बेंगलुरु में एचएएल हवाई अड्डे के बाहर पीएम मोदी ने कहा, ''मैं खुद को रोक नहीं सका क्योंकि मैं देश में नहीं था, लेकिन मैंने भारत दौरे के तुरंत बाद सबसे पहले बेंगलुरु जाने और हमारे वैज्ञानिकों से मिलने का फैसला किया।''

    इसरो प्रमुख से मिले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने इसके बाद इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में इसरो की टीम से मुकालात कर उन्हें बधाई दी। पीएम इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से भी मिले और उन्होंने पूरे मिशन के बारे में बारिकी से जाना। 

    पीएम ने जब सोमनाथ से मुलाकात की तो इसरो प्रमुख ने पीएम को मॉडल के जरिए चंद्रयान 3 के लैंडिंग का पूरा प्रोसेस समझाया।

    खबरें और भी