विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोनों हाथों में डमरू, शिव भक्तों का हुजूम... सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में PM मोदी हुए शामिल

Published: Sun, 11 Jan 2026 10:43 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2026 10:44 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने सोमनाथ में आयोजित शौर्य ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी की यात्रा का दूसरा दिन है। इस दौरान पीएम मोदी सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया। सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें 108 घोड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।

पीएम मोदी ने बजाया डमरू

सोमवनाथ स्वाभिमान पर्व पर आज पीएम मोदी कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, शौर्य यात्रा के दौरान पीएम मोदी भी भगवान शिव की भक्ति में मगन नजर आए। पीएम मोदी ने अपने दोनों हाथों में डमरू ले रखा था और हाथ ऊपर करके जोर-जोर से डमरू बजाते दिखाई दे रहे थे।

PM मोदी का आज का शेड्यूल

  • सोमनाथ में स्वाभिमान पर्व मनाने के बाद पीएम मोदी राजकोट का रुख करेंग।
  • इस दौरान पीएम मोदी मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
  • साथ ही पीएम मोदी कच्छ और सौराष्ट्र में वाइब्रेट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए सभी को संबोधित करेंगे।
  • पीएम मोदी इसी उद्घाटन समारोह में गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (GIDC) के 14 ग्रीनफील्ड स्मार्ट एस्टेट की घोषणा करेंगे।
  • राजकोट में पीएम मोदी GIDC के मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्धाटन करेंगे।
  • आज शाम पीएम मोदी अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2 (सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर) का भी उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें- सोमनाथ मंदिर पर गजनवी के हमले के 1000 साल, मुस्लिम शासकों ने कई बार तोड़ा, ध्वस्त होने से बनने तक की कहानियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।