यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैसे 3 दिनों में ही शहबाज ने टेक दिए घुटने? 'सीजफायर' पर PM मोदी ने देश को बताया पूरा सच
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे भारत की सैन्य कार्रवाई के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। तीन दिनों में भारतीय सेना ने ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव (India Pakistan Tension) अब कम होता दिख रहा है। वहीं, सीजफायर की घोषणा के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को रात 8 बजे देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे पाकिस्तान ने भारत के सामने अपने घुटने टेक दिए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बताया कि 3 दिनों तक भारत की सैन्य कार्रवाई को देख पाकिस्तान की हालत खराब हो गई। हमारी सेना ने उनके कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और पूरी तरह से तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने इस बात का अंदाजा नहीं लगाया था कि भारत इतनी बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
पाकिस्तान ने कैसे 3 दिनों में टेक दिए घुटने?
पीएम ने बताया भारत के जवाबी हमले से हताश पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में घूम-घूमकर गुहार लगाई। इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ से फोन पर संपर्क किया और सीजफायर करने की बात कही, लेकिन तब तक हम पाकिस्तान में हमना टारगेट हासिल कर चुके थे। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमारी सेना ने खंडहर बना दिया।
सीजफायर पर पीएम मोदी की खरी-खरी
सीजफायर को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट बात कही। उन्होंने कहा कि अभी हमने पाकिस्तान के आंतकी और सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई को स्थगित किया है। आने वालों दिनों में पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो क्या रवैया अपनाता है... भारत की तीनों सेनाएं, हमारी एयरफोस, आर्मी और नेवी लगातार अलर्ट पर हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है।
खबरें और भी
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम का संदेश
पीएम ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। नया पैमाना तय कर दिया है। अब अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, हम अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे। हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं। कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा।
'पाकिस्तान का घिनौना सच दुनिया ने देखा'
पीएम ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का घिनौना सच पूरी दुनिया ने देखा है। आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना दिखाई दी। हम भारत और अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे। युद्ध के मैदान में हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार, जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा।
'...अगर बात होगी तो पीओके पर होगी'
पीएम ने पाकिस्तान को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने आतंकी ढांचे का सफाया करना ही होगा। इसके अलावा, शांति का कोई रास्ता नहीं है।
पीएम ने कहा, भारत का मत एकदम स्पष्ट है- टेरर और टॉक एकसाथ नहीं हो सकते। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते। पानी और खून भी एकसाथ नहीं बह सकते। मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी। अगर बात होगी को पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर भी होगी।