Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सेना जब सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो...' लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संदेश

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 08:20 AM (IST)

    Independence Day पीएम नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपना संबोधन दिय ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने देशवासियों को संबोधित किया (फोटो ANI)
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने देशवासियों को संबोधित किया (फोटो ANI)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश आज 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित किया।

    मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत 2047 महज शब्द नहीं हैं, ये 140 करोड़ लोगों के संकल्प और सपनों को दर्शाते हैं। हम अपने संकल्प से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सक्षम हैं।

    जब देश की सशस्त्र सेनाएं ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और हवाई हमले करती हैं, तो हर भारतीय गर्व से भर जाता है।

    प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता

    पीएम मोदी ने देश में प्रकृतिक आपदाओं पर चिंता जाहिर भी की। प्रधानमंत्री ने हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं में जानमाल के नुकसान पर चिंता जताई और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

    उन्होंने कहा कि इस साल और पिछले कुछ सालों से प्राकृतिक आपदा के कारण चिंता बढ़ती जा रही है। प्राकृतिक आपदा में लोगों ने अपने परिवारजन खोए हैं, संपत्ति खोई है। आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।