Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अविश्वास प्रस्ताव: 'इतनी तैयारी करो कि 2023 में...', सच साबित हुई PM मोदी की भविष्यवाणी? वीडियो वायरल

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 12:00 PM (IST)

    No Motion Confidence विपक्षी पार्टी आज लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है। इसी बीच केंद्र सरकार के खिलाफ 2018 में विपक्ष द्वारा ...और पढ़ें

    अविश्वास प्रस्ताव: सच साबित हुई PM मोदी की भविष्यवाणी? वीडियो वायरल
    अविश्वास प्रस्ताव: सच साबित हुई PM मोदी की भविष्यवाणी? वीडियो वायरल

    HighLights

    1. अविश्वास प्रस्ताव पर सच साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी।
    2. पीएम मोदी ने विपक्ष को 2023 की तैयारी करने के लिए कहा था।
    3. पीएम मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस की ली थी चुटकी।

    नई दिल्ली, पीटीआई। विपक्षी पार्टी आज लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Motion Confidence) लाई है। इसे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है। इसी बीच, केंद्र सरकार के खिलाफ 2018 में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी का बयान वायरल हो रहा है।

    पीएम मोदी ने 2018 में की थी भविष्यवाणी

    विपक्ष द्वारा 2018 में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब वायरल हो गया है, जिसमें वह विपक्षी दलों से मजाक में कहते हैं कि उन्हें 2023 में भी इसी तरह का प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

    लोकसभा में 2018 में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था

    मैं आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करें कि आपको 2023 में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का मौका मिले।

    पीएम मोदी ने कांग्रेस की ली थी चुटकी

    पीएम मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा था कि यह अहंकार का परिणाम है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सीटें एक समय में 400 से गिरकर लगभग 40 हो गईं।

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा था कि यह सेवा की भावना का ही परिणाम है कि भाजपा दो सीटों से बढ़कर अपने दम पर सत्ता में पहुंची। उन्होंने कांग्रेस से कहा था कि आप मिलावटी दुनिया में जी रहे हैं।

    खबरें और भी