विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Global Leader Approval Rating: PM मोदी का नहीं है कोई सानी, लोकप्रियता में शीर्ष रैंकिंग बरकरार

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 08 Dec 2023 11:41 PM (IST)

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा कायम है। मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे ...और पढ़ें

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं प्रधानमंत्री मोदी (फोटो: एएनआई)
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं प्रधानमंत्री मोदी (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज दूसरे स्थान पर काबिज
  2. सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मिला आठवां स्थान

एजेंसी, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा कायम है। 'मॉर्निंग कंसल्ट' के एक सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 76 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व नेताओं की सूची में टॉप पर बने हुए हैं।

अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म के 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर' के मुताबिक, भारत में 76 फीसद लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, जबकि 18 फीसद लोग इससे सहमत नहीं हैं। वहीं, छह फीसद लोगों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद नेता की अप्रूवल रेटिंग से 10 फीसद अधिक है। रैकिंग में दूसरे स्थान पर मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज हैं। नरेन्द्र मोदी पिछले कुछ वर्षों से इस सूची में लगातार शीर्ष पर बने हुए हैं।

इटली की प्रधानमंत्री को मिला छठा स्थान

बता दें कि 29 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच इकठ्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक यह सूची तैयार की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सूची में आठवें स्थान पर हैं। वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी 41 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ छठें स्थान पर हैं। पॉलिटिकल इंटेलिजेंस रिसर्च फर्म मार्निंग कंसल्ट द्वारा इकठ्ठा किए गए आंकड़े 22 वैश्विक नेताओं के सर्वे पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री मोदी सितंबर में जारी किए गए सर्वे में भी 76 फीसद अप्रवूल रेटिंग के साथ शीर्ष पर थे।

यह भी पढ़ें: 'यह मोदी की गारंटी है' कांग्रेस सांसद के घर मिला 150 करोड़ रुपये कैश, पीएम ने यूं कसा तंज

मार्निंग कंसल्ट दुनिया के निर्वाचित नेताओं की साप्ताहिक अप्रूवल रेटिंग जारी करता है। पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग लगातार 70 फीसद से अधिक रही है।

10 सबसे अधिक लोकप्रिय नेताओं की सूची

नेता देश अप्रूवल रेटिंग 
नरेन्द्र मोदी भारत 76
एंड्रेस मैनुअल लोपेज मेक्सिको 66
एलेन बर्सेट स्विटजरलैंड 58
लुइज लूला डि सिल्वा ब्राजील 49
एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया 47
जार्जिया मेलोनी इटली 41
अलेक्जेंडर डी क्रू बेल्जियम 37
जो बाइडन अमेरिका 37
पेड्रो सांचेज स्पेन 37
लियो वरादकर आयरलैंड 36

भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा

भाजपा नेताओं ने कहा है कि इंटरनेशनल सर्वे ने भी 'मोदी की गारंटी' और 'मोदी मैजिक' का समर्थन किया है। आज पूरा विश्व समस्याओं के समाधान के लिए पीएम मोदी की ओर देखता है। भाजपा नेताओं ने वैश्विक नेताओं में मोदी की अप्रूवल रेटिंग शीर्ष पर बरकरार रहने पर यह प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी की शीर्ष अप्रूवल रे¨टग 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपना असर दिखाएगी।

यह भी पढ़ें'जनता ने PM मोदी और BJP को दिया वोट', CM शिवराज बोले- मैं मिशन 29 के लिए निकला हूं:

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंटरनेशनल सर्वे ने भी मोदी की गारंटी और मैजिक का समर्थन किया है। कोविड 19 जैसे वैश्विक संकट के बीच भी मोदी ने अपनी शीर्ष रैंकिंग रखी, जबकि उस समय कई वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता में गिरावट आई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।