Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कंबोडियाई राजा की यात्रा 'भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय' है, नोरोडोम के साथ बैठक के बाद बोले PM मोदी

    By AgencyEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Tue, 30 May 2023 10:00 PM (IST)

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कंबोडिया के राजा एचएम नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारे राष्ट्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध ...और पढ़ें

    कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं।
    कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं।

    नई द‍िल्‍ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में भारत-कंबोडिया साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि कंबोडियाई राजा की यात्रा "भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय" है।

    हम अपनी दोस्ती को और भी मजबूत करने के लिए तत्पर हैं: पीएम 

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कंबोडिया के राजा एचएम नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारे राष्ट्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं, और हम अपनी दोस्ती और सहयोग को और भी मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उनकी यात्रा भारत-कंबोडिया में एक नया अध्याय चिह्नित करे।

    एस जयशंकर ने भी की मुलाकात

    इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडिया के राजा नोरोडम सिहामोनी से मुलाकात की और कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंध विरासत संरक्षण, माइन‍िंग, जल संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं सहित कई क्षेत्रों में सहयोग में व्यक्त किए गए हैं।

    भारत यात्रा पर हैं कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी

    कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अर‍िंदम बागची ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को क्षमता निर्माण, रक्षा और संसदीय सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ चर्चा की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में राजा सिहामोनी का स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राजा का अभिवादन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। 

    खबरें और भी

    कंबोडिया के राजा की यह यात्रा लगभग छह दशकों के बाद हो रही है। वर्तमान राजा के पिता की अंतिम यात्रा 1963 में हुई थी।