Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Meeting: 'हमें अगली स्वास्थ्य इमरजेंसी को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए', पीएम मोदी की देश की जनता से अपील

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 05:56 PM (IST)

    पीएम मोदी ने लोगों से भविष्य में आने वाले स्वास्थ्य इमरजेंसी की स्थिति से लड़ने और इसे रोकने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने देश की जनता से ...और पढ़ें

    जी-20 की एक बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी। (फोटो- एपी)
    जी-20 की एक बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी। (फोटो- एपी)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
    2. लोगों की मदद से वैश्विक समय सीमा से पहले ही भारत में टीबी खत्म होगाः पीएम मोदी
    3. 2030 के वैश्विक लक्ष्य से काफी पहले टीबी उन्मूलन हासिल करने की राह पर भारतः पीएम

    नई दिल्ली, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश की जनता से भविष्य में आने वाले स्वास्थ्य इमरजेंसी की स्थिति से लड़ने और इसे रोकने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। जैसे कोविड के समय लोगों ने अपना साहस दिखाया।

    जी-20 की बैठक को पीएम ने किया संबोधित

    गुजरात की राजधानी गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने सभी से अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति को रोकने, उसके लिए तैयारी करने और प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

    पीएम मोदी ने कहा

    डिजिटल समाधान और नवाचार हमारे प्रयासों को न्यायसंगत व समावेशी बनाने के उपयोगी साधन हैं। वैश्विक स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल विभिन्न डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को एक साझा मंच पर लाएगी। आइए अपने नवाचारों को जनता की भलाई के लिए खोलें। आइए हम वित्त पोषण (फंडिंग) के दोहराव से बचें।

    प्रौद्योगिकी की समान उपलब्धता को सुविधाजनक बनाने की अपील

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आइए हम प्रौद्योगिकी की समान उपलब्धता को सुविधाजनक बनाएं। यह पहल वैश्विक दक्षिण के देशों को स्वास्थ्य सेवा वितरण में अंतर को कम करने की अनुमति देगी। यह हमें सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) प्राप्त करने के हमारे लक्ष्य के एक कदम और करीब ले जाएगा।

    तय समय से पहले भारत में टीबी होगा खत्म

    पीएम मोदी ने जी-20 सदस्यों को बताया कि भारत लोगों की भागीदारी की मदद से वैश्विक समय सीमा से पहले ही क्षय रोग (टीबी) को खत्म कर देगा। मोदी ने कहा कि हमने देश के लोगों से टीबी उन्मूलन के लिए नि-क्षय मित्र बनने का आह्वान किया है। इसके तहत लगभग 10 लाख मरीजों को नागरिकों ने गोद लिया है।

    उन्होंने कहा कि अब हम 2030 के वैश्विक लक्ष्य से काफी पहले टीबी उन्मूलन हासिल करने की राह पर हैं। उन्होंने कहा कि हमें अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति (जैसे कि कोविड-19) को रोकने, उसके लिये तैयारी करने और प्रतिक्रिया देने के वास्ते तैयार रहना चाहिए।

    खबरें और भी