दो दिवसीय दौरे पर आज सिक्किम पहुंचेंगे पीएम मोदी, 21 जातियों के प्रतिनिधि करेंगे स्वागत; तैयारियां पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंच रहे हैं, जहां 21 जातियों के प्रतिनिधि उनका पारंपरिक स्वागत करेंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना ...और पढ़ें
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय सिक्किम दौरा
21 जातियों के प्रतिनिधि करेंगे पारंपरिक स्वागत
50वें राज्यत्व वर्षगांठ पर पालजोर स्टेडियम से संबोधन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर राजधानी गंगटोक पहुंच रहे हैं। उनका आगमन दोपहर करीब 3 बजे लिबिंग स्थित भारतीय सेना के हेलिपैड पर होगा, जहां राज्य की 21 जातियों के प्रतिनिधि पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करेंगे।
प्रधानमंत्री सिक्किम राज्यत्व के 50वें वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी के पालजोर स्टेडियम से देश को संबोधन करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को राष्ट्रीय एकता और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पीएम का हेलिपैड से लोक भवन तक रोड शो

सिक्किम सहित पूरे पूर्वोत्तर में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और कनेक्टिविटी को लेकर यह दौरा विशेष संदेश देगा। पहले दिन प्रधानमंत्री हेलिपैड से लोक भवन तक रोड शो करेंगे।
इस दौरान वे गंगटोक के प्रमुख एमजी मार्ग से गुजरेंगे, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से लोग सुबह से ही राजधानी में एकत्रित हो रहे हैं, जिससे पूरे शहर में उत्साह और उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है।
यह दौरा न केवल सिक्किम के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए पूर्वोत्तर को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।