विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heavy Rain: PM Modi ने हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव केंद्रीय सहायता का दिया आश्वासन

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 10 Jul 2023 09:52 PM (IST)

उत्तरी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से उपजे हालात से निपटने में राज्यों की मदद के लिए केंद्र ...और पढ़ें

PM Modi ने हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की बात। फोटो- एएनआई।
PM Modi ने हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की बात। फोटो- एएनआई।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तरी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से उपजे हालात से निपटने में राज्यों की मदद के लिए केंद्र भी सक्रिय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर हालात की जानकारी ली और हरसंभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत कर हालात और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली।

पीएम मोदी ने हालात का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बातचीत कर हालात का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ''स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।''

राज्य में राहत और बचाव कार्य जारीः पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में अत्यधिक वर्षा के कारण हुई जान-माल की हानि और फसलों के नुकसान की जानकारी दी। इसके साथ ही सड़कों के स्थिति और चारधाम व कांवर यात्रा के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया। धामी ने बताया कि राज्य में राहत और बचाव कार्य जारी है और केंद्रीय सहयोग के आश्वासन के लिए उन्होंने राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया।

नितिन गडकरी ने की राष्ट्रीय राजमार्गों और पुलों की स्थिति की समीक्षा

वहीं सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी अधिकारियों के साथ वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और पुलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को वर्षा से राष्ट्रीय राजमार्गों के हुए नुकसान को दुरूस्त करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिये।

अमित शाह ने ली थी हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्री से हालात की जानकारी

रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्री से बात कर हालात की जानकारी ली थी और हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली और जम्मूु-कश्मीर के उपराज्यपाल से भी बात की थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अमरनाथ यात्रा की स्थिति की भी जानकारी ली थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।