विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने और शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 08:02 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन ...और पढ़ें

पीएम मोदी और जेलेंस्की ने यूक्रेन युद्ध, शांति प्रयासों पर की चर्चा

पीएम मोदी और जेलेंस्की ने यूक्रेन युद्ध, शांति प्रयासों पर की चर्चा

HighLights

  1. पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर की बात।

  2. यूक्रेन युद्ध और शांति प्रयासों पर हुई चर्चा।

  3. भारत ने बातचीत, कूटनीति से समाधान पर जोर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने चल रहे युद्ध के हालात, शांति प्रयासों और भारत-यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत में भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस संघर्ष का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जा सकता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चलाए जा रहे सभी प्रयासों में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मानव केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया

संवाद के दौरान पीएम मोदी ने संकट को लेकर भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया। वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चल रहे संघर्ष की वर्तमान स्थिति और ताजा घटनाक्रमों पर अपना नजरिया साझा किया।

दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के नागरिकों के हित में सहयोग मजबूत करने पर भी सहमति जताई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।