विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Italy Visit: जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज इटली के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, ये हैं प्रमुख एजेंडे

Published: Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत के लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार पीएम बनकर इतिहास रच दिया ...और पढ़ें

जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज इटली के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी
जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज इटली के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

HighLights

  1. पीएम मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाने को तैयार
  2. पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ भी बैठक करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत के लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार पीएम बनकर इतिहास रच दिया है। वहीं, पीएम मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाने को तैयार हैं। वह जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली जाएंगे।

विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर होगा

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में बताया कि शुक्रवार को होने वाले सम्‍मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और ग्‍लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर होगा।

शिखर सम्मेलन में भारत की यह 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी। प्रधानमंत्री आउटरीच सत्र में शामिल होंगे। सम्मेलन से अलग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी7 देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठके करने की संभावना है।

साथ ही पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत स्विट्जरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर शामिल होगा।

इस महीने स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मेलन में लगभग 90 देश शामिल होंगे। यह यात्रा पीएम मोदी को भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।