विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विपक्ष के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब करें', पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- विपक्ष के रुख की आलोचना करें

Published: Sun, 19 Apr 2026 02:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को महिला आरक्षण को जल्द लागू करने ...और पढ़ें

'विपक्ष के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब करें', पीएम मोदी (फोटो- एक्स)

'विपक्ष के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब करें', पीएम मोदी (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. पीएम बोले वंशवाद की राजनीति के कारण महिलाओं का हक मारा गया

  2. महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों पर बरसे पीएम मोदी

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को महिला आरक्षण को जल्द लागू करने के लिए लाए गए बिल का समर्थन न करने की कीमत चुकानी पड़ेगी।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को लोगों के सामने लाने का निर्देश दिया।कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने 2029 के लोकसभा चुनावों में महिला आरक्षण को लागू करवाने के प्रति अपनी सरकार के समर्थन और प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के पक्ष में वोट न देकर एक बड़ी गलती की है और इसका समर्थन न करने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे इस संदेश को जमीनी स्तर तक और हर गांव में पहुंचाएं।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर विपक्ष के रुख के खिलाफ संदेश डालने के लिए भी कहा। महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संविधान संशोधन बिल शुक्रवार को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा था।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लोकसभा में इस तरह के रुख के बाद विपक्षी पार्टियां अब इसे सही ठहराने और अपने कार्य को छिपाने के तरीके खोजने की कोशिश कर रही हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।