Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बहुत राजनीति हो गई, आधी आबादी को उनके अधिकार मिलने चाहिए'; महिला आरक्षण विधेयक पर वोटिंग से पहले बोले PM मोदी

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:04 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सदस्यों से महिला आरक्षण बिल के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि चार दशकों से इस मुद्दे पर बहुत राजनीति ह ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा के सभी सदस्यों से महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट करने की अपील की और कहा कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे देश की नारी शक्ति की भावनाएं आहत हों।

    लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन बिल पर मतदान से कुछ घंटे पहले पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चार दशकों से महिला कोटा के मुद्दे पर बहुत राजनीति होती रही है। अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार मिल जाएं।

    लोकसभा सदस्य आज महिला आरक्षण बिल के अलावा परिसीमन बिल और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) बिल पर भी वोटिंग करेंगे। इन बिलों के जरिए लोकसभा की सदस्य संख्या 816 तक बढ़ाई जाएगी ताकि प्रस्तावित महिला आरक्षण कानून को लागू किया जा सके।

    पीएम मोदी का एक्स पर आह्वान

    पीएम मोदी ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर कहा, "थोड़ी देर बाद लोकसभा में वोटिंग होने वाली है। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं, कृपया पूरी संवेदनशीलता और विचार-विमर्श के बाद फैसला लें और महिला आरक्षण के पक्ष में वोट दें। देश की नारी शक्ति की ओर से मैं सभी सदस्यों से विनती करता हूं। कृपया ऐसा कुछ न करें जिससे ‘नारी शक्ति’ की भावनाएं आहत हों।

    खबरें और भी

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह देश की महिलाओं की सेवा और सम्मान का सुनहरा अवसर है। सांसदों को उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करना चाहिए। मैं सभी सांसदों से कहूंगा।

    घर में अपनी मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद करते हुए अपने विवेक की सुनें। अगर यह संशोधन सर्वसम्मति से पास हो जाता है तो देश की महिलाएं और मजबूत होंगी। देश की लोकतंत्र व्यवस्था और मजबूत होगी।

    पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि आइए, आज हम सब मिलकर इतिहास रचें। भारत की महिलाओं को, देश की आधी आबादी को, उनका हक दें।

    यह भी पढ़ें- 'किसी भी राज्य के साथ नहीं होगा अन्याय', परिसीमन पर PM मोदी ने दक्षिण के राज्यों से किया वादा