Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    4 दिसंबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे PM Modi, शिवाजी महाराज की मूर्ति का करेंगे अनावरण; नौसेना दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 05:25 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे। इस दौरान वह राजकोट किले में माराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा क ...और पढ़ें

    4 दिसंबर को महाराष्ट्र दौरे पर होंगे पीएम मोदी
    4 दिसंबर को महाराष्ट्र दौरे पर होंगे पीएम मोदी

    HighLights

    1. 4 दिसंबर को महाराष्ट्र दौरे पर होंगे पीएम मोदी
    2. शिवाजी महाराज ने रखी थी सिंधुदुर्ग किले की नींव

    एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। पीएमओ की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है।

    दरअसल, 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। इस किले की नींव 1664 में मराठा राजा शिवाजी महाराज ने सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका के पास अरब सागर में एक द्वीप पर रखी थी।

    नौसेना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर लगभग शाम 4.15 बजे महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद, प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री तारकरली समुद्र तट, सिंधुदुर्ग से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के 'ऑपरेशनल प्रदर्शन' भी देखेंगे।

    शिवाजी महाराज की विरासत को श्रद्धांजलि

    सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए है। हर साल नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों द्वारा 'ऑपरेशनल प्रदर्शन' आयोजित करने की परंपरा है।

    यह भी पढ़ें: Cochin Shipyard की बड़ी उपलब्धि, 3 पनडुब्बी रोधी युद्धक जहाज लॉन्च किए गए; नवंबर 2024 तक होगी पहले जहाज की डिलीवरी

    ये 'ऑपरेशनल प्रदर्शन' लोगों को भारतीय नौसेना द्वारा किए गए मल्टी-डोमेन ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर प्रदान करते हैं। यह जनता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करता है, साथ ही नागरिकों के बीच समुद्री चेतना की भी शुरुआत करता है।

    खबरें और भी

    रक्षा मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

    रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये प्रदर्शन लोगों को भारतीय नौसेना द्वारा किए गए बहु-डोमेन अभियानों के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर प्रदान करते हैं। इसमें कहा गया, "यह जनता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करता है, साथ ही नागरिकों के बीच समुद्री जागरूकता की भी शुरुआत करता है।"

    यह भी पढ़ें: Damian William: जिसने कई हाईप्रोफाइल केस में अमेरिकी सरकार को दिलाई जीत, पन्नू मामले में भारत के खिलाफ रखेंगे US का पक्ष